रोहतास में 43 डिग्री की गर्मी में जलजमाव से बेहाल लोग, प्रखंड कार्यालय के सामने की सड़क बनी मुसीबत

जलजमाव की तस्वीर
Bihar News: रोहतास में भीषण गर्मी के बीच प्रखंड कार्यालय के सामने जलजमाव की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है. सड़क पर जमा गंदे पानी से राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
Bihar News:( संदेश जायसवाल) रोहतास जिले के चेनारी नगर पंचायत क्षेत्र में 43 डिग्री तापमान के बीच जलजमाव की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रखंड कार्यालय के सामने सड़क पर जमा गंदा पानी आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना और संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
नाली जाम होने से सड़क पर जमा हो रहा पानी
स्थानीय लोगों के अनुसार हल्की बारिश और नालियों की सफाई नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी जमा रहता है। तेज धूप में पानी से बदबू उठने लगी है, जिससे आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है।
स्कूली बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित
स्थानीय निवासी कन्हैया शर्मा और अजय कुमार ने बताया कि जलजमाव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। लोगों को गंदे पानी के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समाधान
वार्डवासियों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन को कई बार इस समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था और जलनिकासी प्रणाली पूरी तरह बदहाल हो चुकी है।
नगर पंचायत की व्यवस्था पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रखंड मुख्यालय जैसी महत्वपूर्ण जगह पर यदि ऐसी स्थिति है, तो अन्य वार्डों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
जल्द समाधान की मांग
वार्डवासियों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने, नालियों की सफाई करवाने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
Also Read:कृष्ण मुरारी हत्याकांड : 24 घंटे में मिले दो सिर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Ragini Sharma
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










