ePaper

Bihar Budget 2025: बिहार बजट में महिलाओं को क्या कुछ मिला? नीतीश सरकार ने दिए कई सौगात

Updated at : 03 Mar 2025 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
bihar budget news

सीएम नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (File)

Bihar Budget 2025: बिहार बजट 2025 सोमवार को बिहार विधानमंडल में पेश हुआ. इस बजट में नीतीश सरकार ने महिलाओं को क्या कुछ सौगात दिए, जानिए...

विज्ञापन

Bihar Budget 2025: बिहार बजट 2025 विधानमंडल में पेश किया गया. सोमवार को डिप्टी सीएम सह बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में बजट पेश किया. नीतीश सरकार के बजट का पिटारा खुला तो इसमें महिलाओं के लिए कई सौगात दिखे. आधी आबादी के लिए यह बजट बेहद खास रहा.

महिलाओं को नीतीश सरकार की सौगात

नीतीश सरकार ने बजट 2025 में महिलाओं को भी कई सौगात दिए. वित्त मंत्री सम्राट चाैधरी ने बजट पेश करते हुए उन योजनाओं की घोषणा की, जो महिलाओं के लिए खास होंगे.

ALSO READ: Bihar Budget 2025: बजट में किसानों के लिए नीतीश सरकार ने खोला खजाना, MSP पर खरीदेगी मूंग और दाल

महिलाओं को क्या मिला?

  • पटना शहर में महिलाओं के लिए चलंत जिम खोला जाएगा
  • शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास खोले जाएंगे.
  • शहर में पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे.
  • प्रमुख शहरों में पिंक बस चलेगी. जिसमें चालक, कंडेक्टर और सवारी महिलाएं होंगी.
  • बिहार की बसों में चालक और कंडक्टर के रूप में महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनर भी महिला ही होंगी.
  • बिहार राज्य पथ परिवहन निगम से संचालक चालक, कंडक्टर और इको मेनटेनेंस स्टाफ के पद पर महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था होगी.
  • पटना में महिला हाट की स्थापना की जाएगी. सभी बड़े शहरों में स्थापित व्यापार स्थल में महिलाओं के लिए स्थल तय किए जाएंगे.

आधी आबादी को बड़ा तोहफा

बिहार में आधी आबादी की बड़ी भूमिका सरकार बनाने में भी रहती है. महिलाओं के लिए सरकार तरह-तरह की योजनाएं लाती रही हैं. महिलाओं सशक्त करने के लिए सरकार ने इस बजट में भी कई बड़ी घोषणाएं की.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन