Bihar Bhumi: बिहार में जमीन माफियाओं, दलालों और फर्जी दस्तावेज देने वालों के खिलाफ विजय सिन्हा का मास्टर स्ट्रोक, ये गंभीर धाराएं होंगी लागू
Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Jan 2026 10:40 AM
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा
Bihar Bhumi: बिहार में जमीन माफियाओं, दलालों और फर्जी दस्तावेज देने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा. मंत्री विजय सिन्हा ने क्लियर कर दिया है कि जमीन से जुड़े मामलों में जाली और फर्जी दस्तावेज अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. कई गंभीर धाराएं लागू कर कार्रवाई की जायेगी.
Bihar Bhumi: बिहार में जमीन से जुड़े मामलों के निपटारे को लेकर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ताबड़तोड़ आदेश जारी कर रहे हैं. ऐसे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद जमीन माफियाओं, दलालों और फर्जी दस्तावेज देने वालों के बीच हड़कंप मच गया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि जमीन माफिया, दलालों और फर्जी दस्तावेज देने वालों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जायेगी.
ये सभी गंभीर धाराएं होंगी लागू
अपने एक्स अकाउंट के जरिये किए गए एक पोस्ट में उन्होंने क्लियर कर दिया है कि निजी या रैयती जमीन के मामलों में जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी. अगर पहले से फर्जी दस्तावेज पर आदेश हो चुका है, तो कानूनी समीक्षा कर कार्रवाई होगी. इतना ही नहीं, FIR दर्ज नहीं करना या मामला दबाना गंभीर लापरवाही और कदाचार माना जाएगा. ऐसी स्थिति में संबंधित अंचलाधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे.
मंत्री विजय सिन्हा ने यह भी साफ कर दिया कि ऐसा होने पर कूटरचना (कोई भी व्यक्ति जो झूठा दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड बनाता है), फर्जी दस्तावेज का उपयोग, छल और आपराधिक षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराएं लागू होंगी. सुशासन, पारदर्शिता और आम लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित है.
जमीन के मामलों में फर्जीवाड़े की जगह नहीं
एक अन्य पोस्ट में विजय सिन्हा ने यह भी लिखा कि जमीन से जुड़े मामलों में अब फर्जीवाड़े की कोई जगह नहीं है. नामांतरण, दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, बंदोबस्ती, सीमांकन, भू-अर्जन और सरकारी जमीन से जुड़े मामलों में फर्जी दस्तावेज मिलने पर आपराधिक कार्रवाई अनिवार्य है. जाली दस्तावेज देने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत FIR दर्ज होगी. साथ ही फर्जी कागजात के आधार पर कोई भी आदेश पारित नहीं किया जाएगा. इस तरीके से कहीं ना कहीं इस एक्शन को माफियाओं, दलालों और फर्जी दस्तावेज देने वाले के खिलाफ मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










