अब जमीन के कागजात सुधारने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, परिमार्जन प्लस से ऑनलाइन होगा जमाबंदी सुधार
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Dec 2025 3:55 PM
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
Bihar Bhumi: बिहार सरकार ने जमीन के कागजात में सुधार को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए परिमार्जन प्लस पोर्टल शुरू किया है. इस पोर्टल के जरिए नाम, खाता, खेसरा, रकबा और जमाबंदी से जुड़ी गलतियों का ऑनलाइन सुधार तय समय-सीमा में किया जाएगा.
Bihar Bhumi: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आम लोगों की सुविधा के लिए परिमार्जन प्लस पोर्टल की शुरुआत की है. इस पोर्टल का मकसद लैंड रिकार्ड्स में होने वाली गलतियों को सरल, पारदर्शी और समय से सुधारना है. अब नागरिकों और रैयतों को जमीन से जुड़ी छोटी-बड़ी गलतियों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. वे घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
लोगों को होगा लाभ
बिहार सरकार ने इस पोर्टल के माध्यम से हर प्रकार के कार्य के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय कर दी है, ताकि मामलों का जल्द निपटारा हो सके. इससे लोगों का समय बचेगा और भूमि से जुड़े विवाद भी कम होंगे. परिमार्जन प्लस पोर्टल पर नाम, पिता का नाम, खाता, खेसरा, रकबा, लगान जैसी जानकारियों में गलती सुधार की सुविधा दी गई है. इसके अलावा छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन दर्ज कराने और आवश्यक मामलों में जमीन मापी के बाद सुधार की व्यवस्था भी की गई है.

कितने दिन में होगा काम
सरकार ने कई प्रकार के सुधार के लिए अधिकतम समय-सीमा भी तय की है. टाइपिंग मिस्टेक और चूक सुधार के लिए 15 दिन का समय निर्धारित किया है. सामान्य गलती को 35 दिनों में सुधारा जायेगा. छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन करने और भू-मापी से जुड़े मामलों के लिए अधिकतम 75 कार्य दिवस की समय-सीमा तय की गई है.
सरकार ने जारी निर्देश में यह भी कहा है कि निर्धारित समय-सीमा में मामलों को निपटाना अनिवार्य होगा. यदि किसी स्तर पर लापरवाही बरती जाती है, तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
कहां कर सकते हैं शिकायत
परिमार्जन प्लस पोर्टल का लाभ लेने के लिए नागरिक अपने कंप्यूटर या मोबाइल से बिहार भूमि पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव के लिए टोल फ्री नंबर 18003456215 पर संपर्क कर सकते हैं या जन शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.
इसे भी पढ़ें: 15 जुलाई 2026 तक पटना जिले में इस रूट पर नहीं चलेगी कोई गाड़ी, अनुमंडल पदाधिकारी ने जारी किया निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










