15 जुलाई 2026 तक पटना जिले में इस रूट पर नहीं चलेगी कोई गाड़ी, अनुमंडल पदाधिकारी ने जारी किया निर्देश
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Dec 2025 3:18 PM
दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जारी निर्देश
Patna: एनएचएआई शिवाला चौक से कन्हौली तक सड़क निर्माण कार्य शुरू करने जा रही है. इसके चलते इस मार्ग पर 18 दिसंबर 2025 से 15 जुलाई 2026 तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा. प्रशासन की ओर से वैकल्पिक रूट की व्यवस्था की गई है.
Patna, मोनु कुमार मिश्रा: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से शिवाला चौक से कन्हौली तक सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है. इस कार्य को सुचारू और सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए इस मार्ग पर 18 दिसंबर 2025 से 15 जुलाई 2026 तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा.
इस संबंध में दानापुर के अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश जारी किया है. प्रशासन का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना से बचाव और काम में तेजी लाने के लिए यह निर्णय लिया गया है.
क्या निर्देश जारी हुआ
शिवाला चौक से कन्हौली के बीच कई स्कूल और कॉलेज स्थित हैं. छात्रों और शिक्षकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीमित समय के लिए वाहनों के परिचालन की अनुमति दी गई है. स्कूल-कॉलेज के समय को देखते हुए सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक वाहनों का आवागमन जारी रहेगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि इसके समय में बदलाव होता है, तो इन समय-सीमाओं में भी चेंज किया जा सकता है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
वैकल्पिक मार्ग तय
आरा से पटना के बीच यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कई वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं. इनमें आरा-बिहटा चौक-मनेर-दानापुर कैंट-पटना, आरा-बिहटा चौक-मनेर-शेरपुर-छितनावां-उसरी बाजार-शिवाला-पटना जैसे प्रमुख रूट शामिल हैं. इसके अलावा छोटे वाहनों के लिए अलग से वैकल्पिक मार्ग भी चिन्हित किए गए हैं.
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें. विशेष परिस्थितियों में यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव भी किया जा सकता है. प्रशासन का कहना है कि लोगों के सहयोग से ही यह निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सकेगा और भविष्य में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार में बदलेगा या स्थिर रहेगा मौसम का हाल, मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने कर दिया साफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










