Bihar Bhumi: बिहार में शुरू होने वाला 'ऑपरेशन भूमि दखल देहानी' है क्या? SC/ST वालों के लिये बड़ी राहत

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री विजय सिन्हा

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए तेजी से निपटारा किया जा रहा. इस बीच अब बिहार में 'ऑपरेशन भूमि दखल देहानी' शुरू होगा. इसके जरिये एससी-एसटी पर्चाधारियों को बड़ा फायदा मिल सकेगा.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा फुल एक्शन मोड में हैं. वे लगातार कार्यक्रमों के जरिये जमीन से जुड़ी शिकायतें लोगों की तरफ से सुन रहे हैं और इसके समाधान को लेकर अधिकारियों को आदेश भी जारी कर रहे हैं. इस बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति परिवारों को आवंटित और बंदोबस्त की गयी जमीन पर वास्तविक दखल-कब्जा दिलाने के लिए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन भूमि दखल देहानी’ चलाया जायेगा.

‘कमजोर वर्गों की जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं’

जानकारी के मुताबिक, इस अभियान के तहत सभी पात्र एससी और एसटी पर्चाधारियों को उनकी आवंटित जमीन पर पूरा दखल-कब्जा दिलाना राज्य सरकार का लक्ष्य है. किसी भी स्थिति में कमजोर वर्गों की जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी जिला पदाधिकारी को ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए पर्चाधारियों को उनका वैध अधिकार दिलाने का निर्देश दिया.

विभाग के सचिव ने क्या कहा?

इस संबंध में विभाग के सचिव जय सिंह ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण इलाकों में एससी और एसटी परिवारों को दी गयी सरकारी, अधिशेष, भूदान या खरीदी गयी जमीन से अगर कोई निजी व्यक्ति बेदखल करेंगे तो इसे गंभीर और दंडनीय अपराध माना जायेगा. उनको न्याय दिलाने के लिए संवैधानिक और कानूनी प्रावधान पूरी मजबूती के साथ लागू किये जायेंगे.

क्या कुछ है प्रावधान?

जानकारी के मुताबिक, संविधान के अनुच्छेद-46 के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सामाजिक और आर्थिक हितों की विशेष सुरक्षा का प्रावधान है. जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) संशोधन अधिनियम, 2015 की धारा 3(एफ) के तहत एससी और एसटी को आवंटित जमीन पर अवैध कब्जा करना दंडनीय अपराध है.

मंत्री विजय सिन्हा क्या बोले?

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति परिवारों को आवंटित और बंदोबस्त की गयी जमीन पर उनका दखल-कब्जा सुनिश्चित कराना डबल इंजन की सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी स्थिति में कमजोर वर्गों की जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. ऑपरेशन भूमि दखल देहानी के माध्यम से पर्चाधारियों को जल्द न्याय दिलाने का निर्देश जारी किया गया है.

मंत्री विजय सिन्हा ने बताया सरकार का लक्ष्य

मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने यह भी कहा, हमारा स्पष्ट लक्ष्य है कि एक भी पात्र परिवार अपनी आवंटित जमीन से वंचित नहीं रहे. यह केवल प्रशासनिक कार्रवाई नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक दायित्व का निर्वहन है. राज्य सरकार हर हाल में गरीब, वंचित और पर्चाधारी परिवारों के साथ खड़ी है.

Also Read: Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर कोहरा संकट, 70% उड़ानों पर ब्रेक, आज से विंटर शेड्यूल जारी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन