Bihar Bhumi: जमीन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिये इस टोल फ्री नंबर पर करें कॉल, राजस्व विभाग ने किया जारी

राजस्व विभाग ने जारी किया टॉल फ्री नंबर
Bihar Bhumi: बिहार में जमीन से जुड़ी समस्याओं के निपटारे के लिये राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से टोल फ्री नंबर जारी किया गया है. विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन दिनों लगातार एक्शन मोड में हैं और जमीन से जुड़े मामलों के निपटारे के लिये हर तरह के पहल किये जा रहे हैं.
Bihar Bhumi: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन दिनों जमीन से जुड़े मामलों के निपटारे को लेकर एक्शन मोड में हैं. इस बीच विभाग की तरफ से एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है. इस नंबर पर फोन कर जमीन से जुड़ी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं.
एक्स अकाउंट के जरिये शेयर किया नंबर
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ऑफिशियल एक्स अकाउंट के जरिये एक पोस्ट शेयर किया गया. जिसमें लिखा गया, ‘भूमि से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-345-6215 पर कॉल करें या जन शिकायत पोर्टल https://biharbhumiplus.bihar.gov.in/pg/ पर अपनी शिकायत दर्ज करें.’ इस तरह से जमीन से जुड़े विवाद के निपटारे को लेकर विभाग ने एक और नई पहल की है.

एक्शन मोड में मंत्री विजय सिन्हा
मालूम हो, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा लगातार अधिकारियों पर हरकते हुए दिख रहे हैं. राजस्व कर्मियों और अन्य अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान फटकार लगाते और जल्द से जल्द तमाम मामलों को निपटाने का आदेश जारी किया जा रहा है. पिछले दिनों विजय कुमार सिन्हा और बिहार राजस्व सेवा संघ (बिरसा) के बीच टकराव बढ़ गया था. दरअसल, मंत्री की भाषा और कार्यशैली पर सवाल उठाया गया था.
‘जो गलत करेंगे, उन पर कार्रवाई होगी’
ऐसे में विजय सिन्हा से स्पष्ट किया था कि वे किसी भी प्रकार के दबाव में झुकने वाले नहीं हैं. जो गलत करेंगे, उन पर कार्रवाई होगी. विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि ये सरकार डबल इंजन की सरकार, जनता के सेवक के रूप में ईमानदारी से सेवा के लिए कदम बढ़ायी है, इसमें जो बाधक बनेंगे, वे बचेंगे नहीं, उन पर कार्रवाई होगी. अब चेतावनी का समय नहीं है, अब एक्शन का समय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










