Bihar Bandh: सीवान, सहरसा, गयाजी में भयंकर बवाल, BJP की महिला कार्यकर्ताओं ने दिखाया दम, भारी पुलिस बल तैनात

Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Sep 2025 11:04 AM

विज्ञापन

बिहार के अलग-अलग जिलों में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध

Bihar Bandh: बिहार के अलग-अलग जिलों में बिहार बंद का असर सुबह से देखा जा रहा. बीजेपी के पुरूष कार्यकर्ताओं के साथ महिला कार्यकर्ता भी पूरे जोश में हैं. सड़क पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. हालांकि, कई जगहों पर भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई.

विज्ञापन

Bihar Bandh: एनडीए की तरफ से आज बिहार बंद का एलान किया गया था और सुबह से बिहार के अलग-अलग जिलों में इसका असर भी देखने के लिए मिल रहा. बीजेपी के पुरूष कार्यकर्ताओं के साथ महिला कार्यकर्ता भी जमकर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रही हैं. राहुल गांधी और महागठबंधन के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं. सीवान, सासाराम, गयाजी के साथ कई जिलों में सड़कें जाम की गई.

सीवान जिले में बंद का असर

सीवान जिले की बात करें तो, सुबह से ही कई इलाकों में हलचल देखी गई. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया. सीवान में बबुनिया मोड़, गोपालगंज मोड़ और रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़कों को ट्रकों और अन्य गाड़ियों से जाम कर दिया गया. प्रदर्शनकारी “मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार” लिखी तख्तियां लिए हुए थे. लोगों ने कहा कि किसी की मां के खिलाफ अपशब्द निंदनीय हैं, लेकिन बंद जैसे कदमों से आम लोगों को अनावश्यक परेशानी हो रही है.

भारी सुरक्षाबलों की तैनाती

दरअसल, सड़कों पर जाम और दुकानों के बंद होने से आवागमन में दिक्कतें आईं और कई लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई. प्रदर्शनकारियों ने शहर में मार्च निकालकर दुकानदारों से दुकानें बंद करने को कहा. प्रशासन ने स्थिति को काबू में रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए. सड़कों पर भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई. यह बंद सीवान के अलावा बिहार के अन्य हिस्सों में भी प्रभावी रहा.

सासाराम में महिलाओं ने दिखाया दम

सासाराम की बात करें तो अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता सड़कों पर एक्टिव नजर आए. बंद समर्थकों ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर प्रदर्शन किया और दुकानों को बंद कराने की कोशिश की. कई स्थानों पर नारेबाजी भी की गई. हालांकि, पुलिस प्रशासन ने एहतियातन जगह-जगह सुरक्षा बलों की तैनाती की है. ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटा जा सके. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

राहुल-तेजस्वी के खिलाफ नारेबाजी

इसके अलावा गयाजी में शहर की अलग-अलग सड़कों पर सुबह से ही घूम-घूम कर दुकान और प्रतिष्ठानों को बंद कराया. इस दौरान शहर के अलग-अलग चौक चौराहों पर सड़क पर बैठकर आवागमन बाधित कर दिया. साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान सुरक्षा को लेकर प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

‘जब तक माफी नहीं मांगते तब तक जारी रहेगा विरोध’

सड़क जाम में शामिल भाजपा नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की सभा में खुले मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई, जो कहीं से सही नहीं है. हमलोग इसका लगातार विरोध कर रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री के माता जी के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना निंदनीय है. आज भाजपा कार्यकर्ता इस घटना के विरोध में सड़कों पर है. जब तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव खुले मंच से माफी नहीं मांग लेते, तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा.

Also Read: पीएम की मां के अपमान के खिलाफ सड़क पर उतरे सांसद रवि शंकर, पटना में कार्यकर्ताओं के साथ किया विरोध

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन