निशांत कुमार से मिलीं अक्षरा सिंह, जानिए मंत्री ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर क्या लिखा

निशांत से मिलीं अक्षरा
Bihar Politics: नीतीश के बेटे निशांत कुमार से भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मुलाकात की. इस दौरान बिहार की तरक्की, क्षेत्रीय फिल्मों और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बातचीत हुई. वहीं मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं.
Bihar Politics: बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने मुलाकात की. यह मुलाकात पटना स्थित मंत्री आवास पर हुई. अक्षरा सिंह ने निशांत कुमार को मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं. इस मुलाकात की जानकारी खुद निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दीं. उन्होंने लिखा कि बिहार की बेटी और भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह से कई अहम मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत हुई.
बिहारी भाषाओं की फिल्मों पर हुई चर्चा
निशांत कुमार ने बताया कि मुलाकात के दौरान बिहार की तरक्की और बिहारी भाषाओं की फिल्मों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. दोनों ने क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूत बनाने और बिहार की संस्कृति को आगे बढ़ाने पर बातचीत की. सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद यह मुलाकात काफी चर्चा में है.

छुट्टी के दिन भी ऑफिस पहुंचे मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार लगातार एक्टिव नजर आ रहे हैं. शनिवार को सरकारी छुट्टी होने के बावजूद वह स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंच गए. वहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और विभागीय कामकाज की समीक्षा की. उन्होंने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए. अमीर-गरीब, गांव-शहर या जाति के आधार पर इलाज में फर्क नहीं होना चाहिए.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सरकारी अस्पतालों को बेहतर बनाने पर जोर
निशांत कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी अस्पतालों में इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने कहा कि लोगों को हर जगह अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करेंगे. उनका लक्ष्य है कि बिहार के हर जिले और गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे.
Also Read: बिहार से बेंगलुरु जाने वालों के लिए खुशखबरी, जुलाई तक चलेगी सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










