ePaper

भानू प्रताप सिंह दानापुर के नये एसडीएम, दीक्षा बनीं अपराध अनुसंधान विभाग में एएसपी

Updated at : 02 Nov 2024 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
भानू प्रताप सिंह दानापुर के नये एसडीएम, दीक्षा बनीं अपराध अनुसंधान विभाग में एएसपी

राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी 2021 बैच के भानू प्रताप सिंह को दानापुर का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 नियुक्त किया है

विज्ञापन

नौ डीएसपी भी बदले गये संवाददाता,पटना राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी 2021 बैच के भानू प्रताप सिंह को दानापुर का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 नियुक्त किया है. वे फिलहाल मुजफ्फरपुर में एएसपी के पद पर तैनात थे. वहीं, दानापुर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -1 रहीं 2021 बैच की दीक्षा को अपराध अनुसंधान विभाग में एएसपी बनाया गया है. गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. इसी प्रकार बिहार पुलिस सेवा के नौ अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. इसके तहत नालंदा में डीएसपी कानून व्यवस्था सुशील कुमार को शिवहर का एसडीपीओ बनाया गया. विशेष शाखा में डीएसपी पंकज कुमार शर्मा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 पूर्णिया सदर, वहीं इसी पद पर पुष्कर कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग में डीएसपी बनाया गया है.शिवहर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल-1 में डीएसपी बनाया गया है.वहीं, एएसपी सारण राकेश कुमार को शेखपुरा का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया. नवादा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 सदर को विशेष शाखा में एएसपी, पूर्णिया के बनमनखी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलाश कुमार को नवादा का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 बनाया गया. पकड़ी दयाल मोतिहारी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी पूर्णिया, सारण में यातायात डीएसपी बसंती टुडडू को सारण सदर के डीएसपी का अतिरिक्त प्रभर दिया गया है. मोतिहारी की डीएसपी कुमार दुर्गा शक्ति को पकड़ीदयाल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार तथा मुजफ्फरपुर की साइबर क्राइम की डीएसपी सीमा देवी को मुजफ्फरपुर नगर पुलिस पदाधिकारी-1 बनाया गया है. साथ ही उन्हें डीएसपी साइबर क्राइम का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन