ePaper

वैभव सूर्यवंशी की चमक से जगमगाया बिहार, BCA की इस पहल से अब गांव-गांव से निकलेगा क्रिकेट का नया सितारा

Updated at : 10 Jun 2025 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
bihar rural league| BCA is organizing Bihar Rural League, cricketers like Vaibhav Suryavanshi will emerge from every village

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने राज्य के ग्रामीण इलाकों से छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को खोजने और निखारने के लिए 'बिहार रूरल लीग (BRL) 2024-25' की शुरुआत की है. इस लीग के जरिए 13 से 23 वर्ष के युवा खिलाड़ियों को मंच मिलेगा, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखाकर क्रिकेट की मुख्यधारा में आ सकेंगे.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बिहार का नाम रोशन करने वाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की सफलता ने राज्य के हजारों युवाओं को प्रेरित किया है. अब बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने राज्य के कोने-कोने में छिपी ऐसी ही प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने के लिए ‘बिहार रूरल लीग (BRL) 2024-25’ का आयोजन करने की घोषणा की है.

इस ग्रामीण क्रिकेट लीग के माध्यम से बीसीए का लक्ष्य है कि वे प्रतिभाशाली लेकिन संसाधनों से वंचित खिलाड़ियों को क्रिकेट की मुख्यधारा से जोड़ें. 13 से 23 साल की उम्र के बिहार निवासी युवा खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा ले सकेंगे. इसके लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल आज से खुल गया है, और 20 जून 2025 तक इच्छुक खिलाड़ी BCA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं.

गांव से लेकर जिला स्तर तक होगी प्रतिभा की खोज

BCA अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा, “बिहार रूरल लीग हमारे उन नौजवान खिलाड़ियों के लिए है, जो प्रतिभा के बावजूद अवसर से वंचित रहे. यह लीग सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि बिहार की क्रिकेट क्रांति की शुरुआत है.”

इस मेगा इवेंट में पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक टैलेंट हंट के जरिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. हर जिले में 16 टीमों का गठन होगा और 15 मैच खेले जाएंगे. इस प्रकार 38 जिलों में कुल 570 मैच आयोजित किए जाएंगे.

सुपर लीग और फाइनल में दिखेगा स्टार पावर

जिलों की विजेता टीमों से बनी 38 सुपर लीग टीमें आगे के 79 मैचों में भिड़ेंगी. कुल मिलाकर 649 मैचों के आयोजन की योजना है. फाइनल मुकाबला बेहद खास होगा, जिसमें एक सेलिब्रिटी, एक राष्ट्रीय खिलाड़ी और एक ब्रांड एम्बेसडर भी मौजूद रहेंगे.

10,000 खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

इस आयोजन में करीब 10,000 खिलाड़ियों के भाग लेने का अनुमान है, जिससे यह बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा ग्रामीण क्रिकेट आयोजन बन सकता है. यह लीग न केवल खिलाड़ियों को अपनी पहचान बनाने का मौका देगी, बल्कि बिहार को क्रिकेट की नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने का जरिया भी बनेगी.

Also Read: रिलायंस छोड़ प्रशासन में चमके कुंदन कुमार! दो बार जीत चुके हैं पीएम अवॉर्ड, अब इस जिले के बने डीएम

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन