'बापू के चंपारण सत्याग्रह से जुड़ी त्रुटियां होंगी ठीक', NCERT की किताब में गलत तथ्य पर बिहार सरकार सख्‍त

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Mar 2020 7:00 AM

विज्ञापन

महात्मा गांधी की चंपारण यात्रा अौर उनकी जीवनी के बारे में एनसीइआरटी की पाठयपुस्तक में गलत तथ्य पढ़ाये जाने के मामले में राज्य सरकार हस्तक्षेप करेगी.

विज्ञापन

पटना : महात्मा गांधी की चंपारण यात्रा अौर उनकी जीवनी के बारे में एनसीइआरटी की पाठयपुस्तक में गलत तथ्य पढ़ाये जाने के मामले में राज्य सरकार हस्तक्षेप करेगी. शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि विभाग के एक अधिकारी को एनसीइआरटी मुख्यालय भेजा जायेगा और किताब में जो गलत जानकारी दी गयी है, उसे ठीक कराया जायेगा.

जदयू के दिलीप कुमार चौधरी और भाकपा के केदारनाथ पांडेय के सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि किताब में महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के वर्णन में जो त्रुटियां हैं, उस जानकारी को शुद्ध करायेंगे. केदारनाथ पांडेय ने कहा कि एनसीइआरटी की पुस्तक को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र रेफरेंस के ताैर पर पढ़ते हैं. लेकिन राज्य भर के विभिन्न स्कूलों में 12वीं कक्षा के बच्चों के अंग्रेजी पाठ्यपुस्तक फ्लेमिंगो के ‘इंडिगो’ अध्याय में गांधी के चंपारण सत्याग्रह का वर्णन किया गया है, जिसमें त्रुटियां हैं. यह बच्चे पढ़ रहे हैं.

जदयू के डाॅ रामबचन राय ने कहा कि ल्यू फिशर एक पत्रकार थे, जो महात्मा गांधी के मित्र भी थे. उनके हवाले से किताब में अगर यह त्रुटियां छपी है, तो इसकी भी जांच होनी चाहिए. क्योंकि मुझे लगता है कि यह गलती प्रकाशन मंडल के सदस्यों से हुई है. भाजपा के नवल किशोर यादव ने कहा कि एनसीइआरटी की पुस्तक प्रकाशन मंडल में शामिल, नेता या बड़े अधिकारियों के बेटे को नहीं पढ़नी होती है, इसलिए इसकी गलती भी जल्द पकड़ में नहीं आती है.

कांग्रेस के प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि बहुत से संस्थान इसी तरह से गलत और भ्रामक पाठय बाकी का अध्ययन बच्चों को करा रहे हैं. उन्होंने एक किताब की चर्चा करते हुए कहा कि उसमें कांग्रेस पार्टी के लिए गलत बातें कहीं गयी हैं. इस पर सभापति ने कहा कि यह सवाल इस मामले से जुड़ा नहीं है. आपको इस सवाल को शून्यकाल में लाना चाहिए. वहीं, जदयू के प्रो रणवीर नंदन ने कार्यकारी सभापति से आग्रह किया कि इसके लिए शुद्धिपत्र लाया जाये, ताकि इस त्रुटि को तुरंत ठीक किया जा सके.

गौरतलब है कि 15 जनवरी को प्रभात खबर ने एनसीइआरटी की 12 वीं की अंग्रेजी विषय की पुस्तक फ्लेमिंगाें के इंडिगो चैप्टर में महात्मा गांधी से जुड़े गलत तथ्य पढ़ाये जाने की खबर प्रकाशत की थी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन