Video: बिहार में बाबा बागेश्वर ने जब कलयुग का कड़वा सच बताया, अमीर-गरीब पर बोलकर रोए धीरेंद्र शास्त्री
Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 12 Mar 2025 2:00 PM
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री (File)
Video: बिहार में कथा के दौरान बाबा बागेश्वर ने गरीब और अमीर के बीच में किए जाने वाले फर्क को बताया. उन्होंने बिहार के लोगों से अपील भी की है और खुद भावुक भी दिखे.
बाबा बागेश्वर यानी आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पिछले दिनों बिहार आए थे. गोपालगंज जिले में पांच दिनों तक हनुमंत कथा का आयोजन हुआ. लाखों श्रद्धालु बाबा बागेश्वर की कथा सुनने के लिए दूर-दराज से आए. जब बेला विदाई की आयी और कथा का समापन होना था तो बाबा बागेश्वर बेहद भावुक दिखे. उन्होंने गरीबों और अमीरों के लिए समाज में अलग-अलग नजरिये के बारे में वो कड़वा सच बताया जो आज के दौर में देखा जाता है. उन्होंने कहा कि मैंने खुद ये झेला है.
कथा के बीच भावुक हुए बाबा बागेश्वर
गोपालगंज में कथा के दौरान अपने भक्तों के सामने ही बाबा बागेश्वर भावुक हो गए. उन्होंने अमीर और गरीब के साथ होने वाले व्यवहार में अंतर को बताया. आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- किसी के भरोसे मत रहना. ये दुनिया बहुत विचित्र है. यह दुनिया उसी को पूछती है जो फेमस हो, नेता हो या फिर अमीर हो. मंच पर भी वही चढ़ते हैं. गरीब तो बस ताली बजाने के लिए होता है.
गरीबों के परमात्मा होते हैं… बोले धीरेंद्र शास्त्री
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- साधारण को कोई नहीं पूछता. मिलने मिलाने और फोटो भी उसी की खिंची जाती है जो बड़ा होता है. गाड़ी में भी उसी को बैठाया जाता है जो बड़ा हो. हमने अपने आंखों से वो दिन देखे हैं. इसलिए प्रण से कह सकते हैं कि गरीब के तो बस परमात्मा होते हैं. उनके रामजी होते हैं.
अपने पुराने दिनों को याद करके रोए आचार्य
बाबा बागेश्वर ने बिहार के लोगों से प्रार्थना करते हुए उन्हें अपनी आत्मा और घर का सदस्य बताया. कहा कि आपके जिंदगी में बहार आ जाए. ये तब होगा जब आप राम जी की शरण पकड़ेंगे. उन्होंने कहा- हमने भी अपनी जिंदगी में बहुत कुछ झेला है. मेरे पिताजी को निमंत्रण नहीं दिया जाता था. शादी के कार्ड में उनका नाम नहीं लिखा जाता था क्योंकि वो गरीब थे. मेरी मां तब कहती थीं कि श्रीराम के शरण में रहो, हमारे दिन भी आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










