ePaper

एटीएस, एसटीएफ ने की छापेमारी, आठ कश्मीरियों को उठाया

Updated at : 18 May 2025 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएस, एसटीएफ ने की छापेमारी, आठ कश्मीरियों को उठाया

तीन पाकिस्तानी के आने की सूचना पर बीते शुक्रवार की देर रात तक जमाल रोड में एसटीएफ, एटीएस और पटना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

तीन पाकिस्तानी के आने की सूचना पर बीते शुक्रवार की देर रात तक जमाल रोड में एसटीएफ, एटीएस और पटना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की है. भारी संख्या में पुलिस फोर्स को देख जमाल रोड में बीते कई दशकों से रह रहे कश्मीरियों में हड़कंप मच गया. एक-एक कमरे की तलाशी ली गयी. दस्तावेज को खंगाला गया. जानकारी के अनुसार पटना पुलिस के वरीय पदाधिकारी को दुबई में रहने वाले एक शख्स ने फोन किया. उसने समय बताते हुए कहा कि तीन पाकिस्तानी जमाल रोड में रहने वाले एक कश्मीरी के घर आने वाले हैं. यह सुन पटना पुलिस दंग रह गयी. उसने कई सारे मैसेज भी किये. इसके बाद एटीएस, एसटीएफ व पटना पुलिस ने जमाल रोड में छापेमारी कर आठ कश्मीरियों को हिरासत में ले लिया. पूरी रात पूछताछ व एक-एक बिंदुओं पर सत्यापन कर छोड़ दिया.

अपने कश्मीरी दोस्त से बदला लेने के लिए दुबई में रह रहे युवक ने दी फेक सूचना

इस पूरे मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि कुछ दिनों पहले जमाल रोड के पास से पुलिस ने दरभंगा के रहने वाले दो लोगों को एक मामले में उठाया था. इन दोनों के बारे में जानकारी देने व छुड़ाने जमाल रोड में रहने वाले उसके कश्मीरी दोस्त थाना पहुंचे. हिरासत में लिये गये दरभंगा निवासी दोनों युवकों को लगा कि इसी ने पुलिस से पकड़वाया है और फिर छुड़ाने आया है.

थानेदार पर जबरदस्ती कार्रवाई करने का बना रहा था दबाव

जानकारी के अनुसार दरभंगा के रहने वाले दोनों युवकों को कोतवाली थाने की पुलिस ने छोड़ दिया था. इसके बाद उसमें से एक युवक दुबई चला गया. वहां जाने के बाद बीते कुछ दिनों से वह लगातार कोतवाली थानाध्यक्ष के मोबाइल पर उसे गिरफ्तार करने, उसके बारे में अलग-अलग भ्रामक जानकारी देने की बात बता रहे थे. जब थानेदार ने कहा कि ये सभी झूठी बात है बगैर साक्ष्य के कोई किसी को क्यूं गिरफ्तार करेगा. इसके बाद उस युवक ने पूरा मैसेज डिलिट कर पटना पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को मैसेज किया कि जमाल रोड में तीन पाकिस्तानी आने वाले है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन