ePaper

पटना में हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

Updated at : 10 Sep 2025 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
Patna News

पटना में भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद

Patna News: पटना में पुलिस ने हथियार तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया. गुप्त सूचना पर कार्रवाई में मोहम्मद आजाद उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से भारी मात्रा में कारतूस, नकद और मोबाइल बरामद हुए. गिरोह के अन्य सदस्य मुमताज की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Patna News: पटना सिटी के खजेकला थाना क्षेत्र में पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहम्मद आजाद उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 45 जिंदा कारतूस, 9,700 रुपये नकद और एक मोबाइल बरामद हुआ.

गिरफ्तारी से खुला गिरोह का नेटवर्क

SP पटना पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि पूछताछ में आजाद ने मोहम्मद मुमताज उर्फ बाबा का नाम लिया, जो हथियार और गोलियां सप्लाई करता था. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मुमताज के घर, एलिजा मार्केट खजेकला में छापेमारी की. वहां से 2 पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन, 1 देसी कट्टा और हथियार मरम्मत के औजार जब्त किए गए. हालांकि मुमताज इस दौरान फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है.

गिरोह की कार्यशैली और कारोबार

पूछताछ में आजाद ने बताया कि गिरोह 2022 से हथियारों की तस्करी कर रहा था. यह गिरोह अपराधियों की जरूरत के हिसाब से हथियार अलग-अलग कीमतों पर बेचता था. एक पिस्टल की कीमत 25 से 30 हजार रुपये होती थी. गिरोह के द्वारा बेचें गए हथियार और कारतूस के कई ग्राहकों की जानकारी भी पुलिस ने जुटाई है.

ग्राहकों की पहचान और जांच जारी

गिरफ्तार अपराधी के मोबाइल से पुलिस ने 12 से 15 संभावित ग्राहकों की सूची तैयार की है. इन लोगों के साथ गिरोह की मिलीभगत की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और ग्राहकों तक पहुंचने के लिए आगे की पड़ताल जारी है, ताकि पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके.

पुलिस की सतर्कता जारी

SP परिचय कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई से स्पष्ट हो गया है कि पटना में हथियार तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है. पुलिस लगातार ऐसे गिरोहों पर पैनी नजर रखे हुए है और किसी भी समय कार्रवाई करने के लिए तैयार है.

Also Read: पटना के बाढ़ में बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, मां के सोते ही बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन