ePaper

लूटपाट के दौरान वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या

Updated at : 20 Jul 2025 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
लूटपाट के दौरान वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या

patna news: फुलवारीशरीफ . थाना अंतर्गत आदर्श नगर कॉलोनी रोड नंबर-3 में शुक्रवार रात 75 वर्षीय महिला शांति देवी की लूटपाट के दौरान तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ . थाना अंतर्गत आदर्श नगर कॉलोनी रोड नंबर-3 में शुक्रवार रात 75 वर्षीय महिला शांति देवी की लूटपाट के दौरान तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी गयी. फुलवारीशरीफ रेलवे स्टेशन के नजदीक आदर्श नगर रोड नंबर 3 में हुई घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला गयी. सबसे पहले घटना की जानकारी महिला के छोटे बेटे को हुई जब वह पटना के एक प्रेस से भोर में काम कर घर लौटा. उसके बाद उसने अपने परिवार के लोगों और पुलिस को सूचना दी. वहां आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. नलिनी ने बताया कि वह एक समाचार पत्र में कार्यरत है और रात ड्यूटी के बाद लगभग 3 बजे घर लौटा और अपने कमरे में जाकर सो गया. सुबह 7बजे चाय बनाकर जैसे ही मां के कमरे का दरवाजा खोला, भीतर का मंजर देख उसके होश उड़ गये. उसकी मां मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थी. अलमारी टूटी हुई थी और गहने समेत कीमती सामान गायब था. मौके पर फुलवारीशरीफ थाना प्रभारी गुलाम मोहम्मद, एसडीपीओ सुशील कुमार और सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह और एफएसएल की टीम पहुंची और जांच की. मृतका की बेटी रश्मि ने बताया कि मां के गले में चेन हाथ में अंगूठी और अन्य गहने थे सब गायब है.

बेटी का कहना है की अंतिम बार मां से शाम में 5 बजे बात हुई थी उसने बताया था कि भैया खाना बना कर ड्यूटी चला गया है. उसने बताया किउसकी मां रात में अकेली रहती है. सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने मौके पर पत्रकारों को बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला लूट के दौरान हत्या का प्रतीत होता है, लेकिन जिस तरह से महिला की हत्या की गयी है और घर के कुछ हिस्सों को नहीं छुआ गया, उससे लगता है कि घटना में किसी जानने वाले या करीबी का हाथ हो सकता है.

शोर मचाने पर तकिया से दबा दिया गला

बताया जाता है कि महिला के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी एक बेटा रवि कांत प्रभात खबर रांची में काम करते हैं. दूसरे बेटे नलिनी कांत भी पटना के एक अखबार में कार्यरत हैं. संभवतः बदमाशों को यह सारी जानकारी पहले से थी कि महिला घर में रात में अकेली रहती हैं. माना जा रहा है महिला ने जब शोर मचाने की कोशिश की, तो बदमाशों ने तकिए से उसका मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और शरीर से गहने उतार कर फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

VIPIN PRAKASH YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन