Amas Darbhanga Expressway: आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेंगे 19 शहर, जानिए कब तक बनकर हो जाएगा तैयार…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 17 May 2025 11:44 AM
Amas Darbhanga Expressway: बिहार के लोगों को एक और एक्सप्रेस-वे की सौगात मिलने वाली है. आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे से 19 शहरों को जोड़ा जाएगा. जिससे व्यापार के साथ-साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा. जल्द ही इस एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियां सरपट दौड़ने लगेगी.
Amas Darbhanga Expressway: बिहारवासियों को जल्द ही एक और एक्सप्रेस-वे की सौगात मिलने वाली है. आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे पर जल्द ही गाड़ियां सरपट दौड़नी शुरू हो जाएगी. इस एक्सप्रेस-वे को कई मायनों में बेहद ही खास माना जा रहा है. उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार से जोड़ने वाला यह एक्सप्रेस-वे 189 किलोमीटर लंबा होगा. इसके साथ ही कुल 7 जिले इससे जुड़ेंगे और 19 शहरों को आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा.
रोजगार के साथ व्यापार को बढ़ावा
बता दें कि, इस एक्सप्रेस-वे से रोजगार के साथ-साथ व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा. तो वहीं, खबर की माने तो, आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य इसी साल यानी कि 2025 के आखिर में ही पूरा कर लिया जाएगा. जिन जिलों से यह जुड़ेगा, उनमें दरभंगा, गया, औरंगाबाद, और पटना समेत अन्य 3 जिले शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेस-वे के बन जाने से लोगों के 4 घंटे की बचत होगी.
उत्तर और दक्षिण बिहार के साथ संपर्क बेहतर
खबर की माने तो, यह एक्सप्रेसवे गया जिले के आमस से शुरू होकर दरभंगा जिले के बेला नवादा तक जाएगा. वहीं इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क तो बेहतर होगा ही. इसके साथ ही व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा. बता दें कि, यह सिक्स लेन वाला प्रोजेक्ट एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेस-वे होगा. जिससे साफ होता है कि, इस पर लिमिटेड जगहों पर से ही प्रवेश और निकास होगा. एक और फायदा यह भी बताया जा रहा है कि, दुर्घटना की समस्या कम होगी.
5000 की लागत से होगा तैयार
आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगने वाले लागत की बात करें तो, वह 5000 का अनुमान लगाया गया है. जिसका निर्माण भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत एनएचएआई के द्वारा किया जा रहा है. इस एक्सप्रेस-वे से बासुदेवपुर रामनगर (लहेरियासराय), बेला नवादा (दरभंगा), इब्राहिमपुर, आमस, ओकरी, पभेरा, मथुरापुर, गुरारू, रामनगर, सबलपुर, चकसिकंदर समेत अन्य शहरें जुड़ेंगे.
Also Read: भारत-नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया कनाडाई नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में छिपा था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










