भारत-नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया कनाडाई नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में छिपा था

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 17 May 2025 10:57 AM

विज्ञापन

कनाडा का नागरिक गिरफ्तार

India-Pakistan Conflict: भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल में सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एक कनाडाई नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते पकड़ा है. युवक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब का निवासी है और वीजा समाप्त होने के बावजूद भारत में रुका था. पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

India-Pakistan Conflict: बिहार के रक्सौल (पूर्वी चंपारण) से सटे भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी सामने आई है. सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने शुक्रवार को एक विदेशी नागरिक को अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश करते हुए धर दबोचा. पकड़े गए युवक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब के कपूरथला का निवासी है, लेकिन अब कनाडा की नागरिकता प्राप्त कर चुका है.

वीजा समाप्त, फिर भी भारत में रुका रहा

हरप्रीत 2023 में वीजा पर भारत आया था और अपने पैतृक गांव में रह रहा था. उसका वीजा 2024 में समाप्त हो चुका था, लेकिन उसने तय समय पर भारत से वापसी नहीं की. इससे उसका ठहराव अवैध हो गया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह एक गंभीर मामला है क्योंकि वह बिना वैध दस्तावेजों के देश में रह रहा था और सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था.

नेपाल से हांगकांग होते हुए कनाडा लौटने की थी योजना

पुलिस पूछताछ में हरप्रीत ने बताया कि वह कनाडा लौटना चाहता था. इसके लिए उसने नेपाल के रास्ते हांगकांग होकर उड़ान पकड़ने की योजना बनाई थी. पंजाब में एक व्यक्ति ने उसे यह रास्ता सुझाया था, जो इमिग्रेशन जांच से बचने का एक ‘शॉर्टकट’ बताया गया था. वह रक्सौल बॉर्डर पार कर काठमांडू तक तो पहुंच गया, लेकिन त्रिभुवन एयरपोर्ट पर उसके पास भारतीय इमिग्रेशन की मोहर नहीं होने के कारण उसे फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया. वहां से लौटकर दोबारा भारत में घुसने की कोशिश में वह पकड़ा गया.

सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी

थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि हरप्रीत को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. एसएसबी और स्थानीय पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है. हाल के दिनों में भारत-नेपाल सीमा से अवैध घुसपैठ की घटनाएं बढ़ी हैं. हाल ही में एक अमेरिकी नागरिक और चार चीनी नागरिकों को भी इसी तरह की कोशिश करते पकड़ा गया था.

Also Read: पटना जंक्शन जाने के लिए अब इन रास्तों का करें उपयोग! मल्टी मॉडल हब के लिए बदले रूट, जानें कहां से मिलेगी एंट्री और एग्जिट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन