Bihar Weather Today: बिहार में फिर लौटी भीषण गर्मी, पटना समेत इन 17 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Weather Forecast, heat wave
Bihar Weather Today: बिहार में एक बार फिर गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. आंधी और बारिश के बाद अब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी का अलर्ट जारी किया है.
Bihar Weather Today: आंधी और बारिश से मिली राहत के बाद बिहार एक बार फिर चिलचिलाती गर्मी की चपेट में आ गया है. प्रदेश का अधिकतम तापमान गुरुवार को 10 दिनों के अंतराल के बाद एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. गया में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.2°C दर्ज किया गया, जबकि डेहरी पहले ही 28 अप्रैल को 40°C के आंकड़े को छू चुका था.
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों में गर्मी और ज्यादा तीखी होगी. अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इससे प्रदेश के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व जिलों में गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा.
रविवार से शुरू हो सकती है हीटवेव की मार
मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सीवान जैसे जिलों में लू (हीटवेव) चलने की चेतावनी दी है. वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में भी गर्म हवाएं और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं.
पटना में भी चढ़ा पारा, गर्मी से बेहाल हुए लोग
राजधानी पटना में गुरुवार को सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों को जमकर झुलसाया. अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई और यह 38.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.8°C रहा. आर्द्रता 37% रही, जिससे लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी का अहसास हुआ. हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई, लेकिन वह गर्म हवाओं का ही रूप थी, जिससे राहत नहीं मिल सकी.
हल्की बारिश के बावजूद तापमान में तेजी
गुरुवार को राज्य के 10 जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन इससे तापमान पर खास असर नहीं पड़ा. उल्टे अधिकतम तापमान में 5.8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी गई. बांका, जहां तापमान 22.7°C दर्ज हुआ, प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा. मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें. धूप में निकलते समय सिर को ढकें और पानी की पर्याप्त मात्रा लेते रहें.
Also Read: बिहार में एक ही प्रमाण पत्र पर 11 शिक्षक बहाल, तीन BEO को लेकर भी हुआ बड़ा खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










