बिहार में एक ही प्रमाण पत्र पर 11 शिक्षक बहाल, तीन BEO को लेकर भी हुआ बड़ा खुलासा

bihar fake teacher
Bihar Teacher: बक्सर में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक में शिक्षक नियुक्ति से जुड़े बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. एक ही प्रमाण पत्र के आधार पर 11 शिक्षकों की नियुक्ति और लगातार अनुपस्थित रहने वाले 9 शिक्षकों पर कार्रवाई ने जिले की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Bihar Teacher: बिहार के बक्सर जिले के समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक में शिक्षक नियोजन से जुड़े चौंकाने वाले फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है. बैठक में यह खुलासा हुआ कि एक ही प्रमाण पत्र के आधार पर 11 शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई, जिसमें से 9 शिक्षक लगातार अनुपस्थित पाए गए. इन शिक्षकों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की गई है.
बैठक के दौरान जब चौसा और ब्रह्मपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) से फर्जी नियोजन और अनुपस्थित शिक्षकों पर स्पष्टीकरण मांगा गया, तो वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके. परिणामस्वरूप चौसा, ब्रह्मपुर और सिमरी के BEO का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया.
फर्जी नियुक्तियों पर FIR का आदेश
बैठक में जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को लंबित नियोजन मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया. साथ ही जिन शिक्षकों की नियुक्ति फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर की गई है, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और वेतन की वसूली करने का आदेश भी दिया गया.
जिला शिक्षा पदाधिकारी को टोला सेवकों और तालीमी मरकज की गतिविधियों की जांच करने का निर्देश मिला है. अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
विद्यालय वाहनों और मॉडल स्कूल योजना पर भी गिरी गाज
अवैध रूप से संचालित स्कूल वाहनों पर भी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. जिलाधिकारी ने ऐसे वाहनों की पहचान कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. वहीं, एमपी उच्च विद्यालय, बक्सर को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना की समीक्षा के दौरान विद्यालय प्रधानाध्यापक द्वारा असंतोषजनक जवाब देने पर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है.
मॉडल स्कूल परियोजना को रफ्तार देने के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) को एमपी हाई स्कूल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. उन्हें विद्यालय को विभागीय मानकों के अनुसार विकसित करने की जिम्मेदारी दी गई है. बक्सर में सामने आए इस फर्जीवाड़े ने शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










