बिहार में बनाए जायेंगे नए फुटपाथ, ओवरब्रिज और जेब्रा क्रॉसिंग, प्वाइंट्स में जानिए सीएम नीतीश का ऐलान
Published by : Preeti Dayal Updated At : 21 Feb 2026 9:08 AM
सीएम नीतीश कुमार ने की बड़ी घोषणा
CM Nitish Announcement: बिहार की सड़कों पर पैदल चलने वालों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसे देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने खास ऐलान किया है. राज्य की सड़कों पर फुटपाथ, जेब्रा क्रॉसिंग और फुट ओवरब्रिज बनाए जायेंगे. सीएम ने खुद एक्स पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी.
CM Nitish Announcement: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को एक्स के जरिए खास ऐलान किया. सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसे लेकर परिवहन विभाग को निर्देश दिए हैं. सीएम नीतीश के आदेश के मुताबिक, राज्य में फुटपाथ, फुट ओवरब्रिज और जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा भी कई निर्देश जारी किए गए हैं.
प्वाइंट्स में जानिए क्या-क्या दिए निर्देश
- सड़क सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए राज्य के शहरी इलाकों में खासकर भीड़-भाड़ वाले जगहों को चिह्नित कर जल्द फुटपाथ बनाने का निर्देश दिया गया है.
- सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा के लिए चिह्नित जगहों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने का निर्देश दिया गया है.
- साथ ही चिह्नित जगहों पर फुट ओवर ब्रिज/एस्केलेटर और अंडरपास बनाने का निर्देश दिया गया है.
- सभी सरकारी और निजी गाड़ी चालकों को ट्रेनिंग देने का निर्देश दिया गया है, ताकि गाड़ी चालक सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील हो सकें.
- राज्य के ग्रामीण और शहरी इलाकों में अधिक सड़क दुर्घटना की संभावना वाली जगहों (Black spot) को चिह्नित कर पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ का निर्माण और सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकि उसका आकलन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके.
आम लोगों के लिए लिया फैसला
सीएम नीतीश ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि सात निश्चय-3 (2025-30) के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ (Ease of Living) के तहत राज्य के सभी लोगों का जीवन आसान हो, इसे लेकर कई कदम उठाए जा रहे हैं. बिहार आगे बढ़ रहा है. राज्य में लोगों की आमदनी बढ़ रही है, जिसके कारण राज्य की सड़कों पर दो पहिया-चार पहिया गाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है.
राज्य में बढ़ते गाड़ियों की वजह से पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. सड़क पर सुरक्षित और सम्मानपूर्वक चलना पैदल चलने वाले लोगों का पहला अधिकार है. ऐसे में इसे ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग को आदेश जारी किया गया है. संभावना जताई जा रही है कि सीएम नीतीश के ऐलान के बाद जल्द ही काम पूरा होने से आम लोगों को राहत मिल सकेगी.
Also Read: बिहार में 25 नई चीनी मिलों के लिए सरकार का मास्टर प्लान, विभाग ने इन जिलों को भेजा लेटर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










