मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड का काम इस महीने होगा पूरा, बिना जाम में फंसे फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

Updated:
विज्ञापन
मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड का काम इस महीने होगा पूरा, बिना जाम में फंसे फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

Bihar Road Project: मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड का काम जल्द ही पूरा होने वाला है. इसका निर्माण पूरा हो जाने से पुनपुन और महुली से सेंट्रल पटना सिर्फ 10 मिनट में ही पहुंचा जा सकेगा. बिना जाम में फंसे ही गाड़ियां फर्राटा भरेंगी.

विज्ञापन

Bihar Road Project: पटना में कई सारे रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. ऐसे में मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, इस रोड प्रोजेक्ट का काम जुलाई के अंत तक पूरा हो जाएगा. फिलहाल बाइपास से मीठापुर तक लगभग 2.1 किलोमीटर के हिस्से में काम किया जा रहा है. इस रोड प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के बाद पुनपुन और महुली से सेंट्रल पटना सिर्फ 10 मिनट में ही पहुंचा जा सकेगा.

कब से चलने लगेंगी गाड़ियां?

सड़क निर्माण की स्पीड को देखकर संभावना जताई जा रही है कि अगस्त तक इस पर गाड़ियां बिना जाम में फंसे फर्राटा भरेंगी. इसके साथ ही एलिवेटेड रोड के नीचे सर्विस रोड के दोनों साइड तेजी से शहरीकरण हो रहा है. लोग बस रहे हैं और मार्केट और मॉल भी बनाए जाने की योजना है. न्यू बाइपास क्रॉसिंग पर गार्डर चढ़ाने का काम भी पूरा कर लिया गया है.

क्या-क्या बचा हुआ है काम?

अब तक के काम को लेकर बताया गया कि न्यू बाइपास के पास ही 5 पिलर पर स्पैन चढ़ाने का काम बचा हुआ है. इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि फरवरी के अंत तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा. स्पैन चढ़ाने के बाद स्लैब को ज्वाइंट करने और पिचिंग का काम भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. कुल मिलाकर जुलाई तक सभी काम निपटा लिए जा सकते हैं.

फिलहाल कहां तक चल रही हैं गाड़ियां?

जानकारी के मुताबिक, अभी पुनपुन से महुली के बीच करीब 2.2 किलोमीटर सड़क और भूपतिपुर तक लगभग 6.7 किलोमीटर सड़क पर गाड़ियां चल रही हैं. अगर लोगों को मीठापुर बस स्टैंड आना है तो उन्हें काफी जाम झेलना पड़ता है. लेकिन बाइपास से मीठापुर तक काम पूरा होने से बिना जाम में फंसे मीठापुर तक लोग पहुंच सकेंगे.

Also Read: बिहार में बनाए जायेंगे नए फुटपाथ, ओवरब्रिज और जेब्रा क्रॉसिंग, प्वाइंट्स में जानिए सीएम नीतीश का ऐलान

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन