Akasa Airlines: दरभंगा से मुंबई की दूरी हुई और आसान, 1 जुलाई से अकासा एयरलाइंस शुरू करेगी सीधी उड़ान

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 10 Jun 2025 7:27 AM

विज्ञापन

Darbhanga To Mumbai Flight

Akasa Airlines: दरभंगा से मुंबई के बीच हवाई यात्रा अब और आसान होने जा रही है. 1 जुलाई से अकासा एयरलाइंस इस रूट पर सीधी उड़ान सेवा शुरू कर रही है, जिससे उत्तर बिहार और मिथिला क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है और पहली उड़ान को लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा है.

विज्ञापन

Akasa Airlines: उत्तर बिहार और मिथिला क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. अब मुंबई की यात्रा के लिए घंटों की ट्रेन या बस की थकान नहीं झेलनी होगी. एक जुलाई 2025 से दरभंगा और मुंबई के बीच अकासा एयरलाइंस की सीधी उड़ान शुरू हो रही है. इस रूट पर पहले से चल रही इंडिगो और स्पाइसजेट के बीच अब प्रतिस्पर्धा और तेज होगी, जिससे यात्रियों को किराए में भी राहत मिलने की उम्मीद है.

दोपहर 2:10 बजे दरभंगा से उड़ान भरेगी अकासा एयर की फ्लाइट

अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1529 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 10:55 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. इसके बाद दरभंगा से दोपहर 2:10 बजे उड़ान भरकर शाम 4:45 बजे मुंबई पहुंचेगी. यह सेवा रोजाना उपलब्ध रहेगी. पहले दिन की उड़ान के लिए टिकट की कीमत 21 हजार रुपये से ज्यादा दर्ज की गई है, लेकिन आने वाले दिनों में किराया सामान्य होने की संभावना है.

4 अप्रैल को दरभंगा- दिल्ली के बीच अपनी पहली उड़ान शुरू की थी

इससे पहले, 4 अप्रैल 2025 को अकासा एयरलाइंस ने दरभंगा- दिल्ली के बीच अपनी पहली उड़ान शुरू की थी. अब दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों से दरभंगा की हवाई कनेक्टिविटी और बेहतर हो रही है. फिलहाल दरभंगा से दिल्ली के लिए स्पाइसजेट, अकासा और इंडिगो की कुल पांच जोड़ी उड़ानें चल रही हैं. मुंबई के लिए इंडिगो और स्पाइसजेट की दो-दो जोड़ी उड़ानें हैं. अब अकासा की एंट्री के साथ यह संख्या और बढ़ेगी.

इन जिलों के यात्रियों को मिलेगी राहत

दरभंगा एयरपोर्ट से केवल मिथिलांचल ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों- मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, सहरसा के हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा. नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों को भी यह नई उड़ान राहत देगी.

यात्रियों ने अकासा की एंट्री को ‘बड़ा बदलाव’ बताया है. उनका कहना है कि अब तक कुछ एयरलाइंस मनमाने ढंग से किराया वसूलती थीं, लेकिन अब मुकाबला बढ़ेगा और किराया नीचे आएगा.

दरभंगा एयरपोर्ट पर हाल ही में 14 फ्लाइट्स का रिकॉर्ड संचालन हुआ, जिसमें सभी उड़ानें समय से या समय से पहले पहुंचीं. इससे यह साफ है कि दरभंगा अब राज्य के तेजी से विकसित हो रहे एयर ट्रैवल हब्स में शामिल हो चुका है.

Also Read: रिलायंस छोड़ प्रशासन में चमके कुंदन कुमार! दो बार जीत चुके हैं पीएम अवॉर्ड, अब इस जिले के बने डीएम

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन