गयाजी-दिल्ली रूट पर फ्लाइट की बुकिंग शुरू, 5 सालों का इंतजार खत्म, जानिए कितना देना होगा किराया

सांकेतिक तस्वीर
Air India: गयाजी-दिल्ली रूट पर टिकट बुकिंग की शुरूआत कर दी गई है. जिसके बाद 5 सालों का इंतजार खत्म हो गया है. बता दें कि, एयर इंडिया की ओर से गयाजी और दिल्ली के बीच उड़ानों की शुरूआत करने का ऐलान किया गया है.
Air India: 5 सालों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है और इसके साथ ही गयाजी-दिल्ली रूट पर फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो गई है. बता दें कि, विमानन कंपनी एयर इंडिया की ओर से 1 सितंबर से दिल्ली और बिहार के गयाजी के लिए अपनी उड़ानों की शुरूआत करने का ऐलान कर दिया है. जिससे घरेलू यात्रियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भी बड़ी सहूलियत मिलेगी. 1 सितंबर से इसका नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा.
फ्लाइट की ये है टाइमिंग…
फ्लाइट के टाइमिंग की बात करें तो, दिल्ली से यह हर रोज दोपहर ढाई बजे रवाना होगी और डेढ़ घंटे बाद शाम 4 बजे गयाजी एयरपोर्ट पहुंचेगी. इसके बाद वापसी में गयाजी से यह शाम 4.40 बजे रवाना होगी और 6.10 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी. दिल्ली से इस फ्लाइट का आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल 3 से संचालन होगा.
गयाजी-दिल्ली फ्लाइट का किराया
इधर, फ्लाइट के किराए की बात करें तो, शुरूआत में कॉमर्शियल क्लास में टिकट कीमत 7,122 रुपये तक रखी गई है तो वहीं, बिजनेस क्लास का किराया 25,000 रुपये तक रखा गया है. वहीं, एयर इंडिया के इस ऐलान के बाद गयाजी और दिल्ली के बीच सीधी फ्लाइट की सेवा की संख्या दो हो जाएगी. दरअसल, फिलहाल इंडिगो की सीधी फ्लाइट की सेवा इन दो शहरों के बीच है.
पर्यटकों को मिलेगी खास सहूलियत
बता दें कि, इससे यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी. इसके खासकर विदेशी पर्यटकों को बड़ा फायदा होगा. दिल्ली से बोधगया की यात्रा आसान हो जाएगी. पहले यात्रियों के पास सिर्फ इंडिगो की फ्लाइट थी लेकिन, अब उनके पास एयर इंडिया की फ्लाइट का भी ऑप्शन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










