कैंपस : डीएलएड में आज से एडमिशन

Updated at : 17 Jul 2024 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : डीएलएड में आज से एडमिशन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से डीएलएड में नामांकन के लिए फर्स्ट मेरिट लिस्ट बुधवार को जारी कर दी गयी है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से डीएलएड में नामांकन के लिए फर्स्ट मेरिट लिस्ट बुधवार को जारी कर दी गयी है. 18 जुलाई से 23 जुलाई तक नामांकन लिया जायेगा. इसी दौरान अगर छात्र-छात्राएं अपने कॉलेज से संतुष्ट नहीं होंगे, तो वे स्लाइड अप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पोर्टल पर लॉगिन कर अंतिम रूप से सीट अपडेशन 24 जुलाई तक किया जायेगा, जिस विद्यार्थी का चयन प्रथम चयन सूची में कहीं भी नहीं होता है, उसके लिए नया विकल्प भरने अथवा पूर्व के विकल्प में परिवर्तन 25 व 26 जुलाई तक कर सकते हैं. यदि किसी को नामांकन के दौरान कोई परेशानी हो तो वे 9546114508 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन