गड़बड़ी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
जिले के निजी स्कूलों में आरटीइ के तहत नामांकन लेने वाले बच्चों की फीस रिइंबर्समेंट में गड़बड़ी करने पर संस्थान पर विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
जिले के निजी स्कूलों में आरटीइ के तहत नामांकन लेने वाले बच्चों की फीस रिइंबर्समेंट में गड़बड़ी करने पर संस्थान पर विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जायेगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि ऐसी शिकायत मिल रही है कि कई स्कूल गलत तरीके स फीस रिइंबर्समेंट नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. आरटीइ के तहत निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 25 प्रतिशत बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा का प्रावधान है. इस प्रावधान के तहत सरकार निजी स्कूलों को ट्यूशन फीस, पुस्तकों, स्टेशनरी और अन्य आवश्यक सामग्री की रिइंबर्समेंट करती है. विभाग के अनुसार वर्ष 2019-20 में निजी स्कूलों द्वारा ज्ञानदीप पोर्टल पर दी गयी सूचनाओं की समीक्षा में कई अनियमितताएं पायी गयी हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि गड़बड़ी करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










