Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पर लगेगी रोक? ACS एस. सिद्धार्थ ने कर दिया सबकुछ क्लियर

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Jul 2025 7:32 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के तबादलों को लेकर शिक्षा विभाग ने स्थिति साफ कर दी है. अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने कहा कि ट्रांसफर की प्रक्रिया जारी रहेगी और किसी भी शिक्षक के साथ पक्षपात नहीं होगा. अब तक 80 हजार शिक्षकों का तबादला हो चुका है.

विज्ञापन

Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के तबादलों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शिक्षा विभाग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है. विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) एस. सिद्धार्थ ने शनिवार को ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम में स्पष्ट किया कि शिक्षकों का ट्रांसफर किसी हाल में नहीं रुकेगा. उन्होंने कहा कि यह एक नियमित और पारदर्शी प्रक्रिया है, जिसे सिस्टम के तहत लागू किया जा रहा है.

अब तक बिहार में 80 हजार शिक्षकों का ट्रांसफर

अब तक राज्यभर में करीब 80 हजार शिक्षकों का स्थानांतरण हो चुका है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी. एसीएस ने शिक्षकों से पैनिक न होने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें.

1 से 6 तक के सभी शिक्षकों का हो चुका है ट्रांसफर

कक्षा 1 से 6 तक के स्कूलों में कार्यरत सभी शिक्षकों का ट्रांसफर हो चुका है और उन्हें नए स्कूल भी अलॉट कर दिए गए हैं. सिर्फ 34 शिक्षकों को तकनीकी कारणों से स्कूल आवंटन नहीं हो पाया था, जिन्हें विभाग ने चिह्नित कर लिया है और जल्द ही उन्हें भी पोस्टिंग दे दी जाएगी.

जॉइनिंग के लिए नहीं डाला जाएगा दबाव

एसीएस सिद्धार्थ ने बताया कि जिन शिक्षकों का ट्रांसफर हो चुका है, उनमें से अधिकांश ने नए स्कूलों में योगदान कर लिया है. हालांकि कुछ शिक्षक अब भी ज्वॉइन नहीं कर पाए हैं, जिनकी संख्या की समीक्षा की जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी पर जॉइनिंग के लिए दबाव नहीं डाला जाएगा.

चलते रहेगी ट्रांसफर की प्रक्रिया

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जिन जिलों में शिक्षकों की संख्या अधिक है, वहां से अन्य जिलों में तबादले किए जाएंगे ताकि सभी जिलों में शिक्षक संख्या संतुलित हो सके. पुरुष शिक्षकों का भी स्थानांतरण होगा.

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि यह स्थानांतरण प्रक्रिया सतत रूप से चलेगी और किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा. इसलिए शिक्षकों को घबराने या अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है.

Also Read: बिहार की ब्‍यूटी क्‍वीन IPS नवजोत सिमी को मिली ये नई जिम्मेदारी, वैभव शर्मा बने CID पटना के एसपी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन