IPS Transfer: बिहार की ब्यूटी क्वीन IPS नवजोत सिमी को मिली ये नई जिम्मेदारी, वैभव शर्मा बने CID पटना के एसपी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Jul 2025 4:29 PM
navjot simi
IPS Transfer: बिहार में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है. गृह विभाग ने 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इसके साथ ही 411 पुलिसकर्मियों के ऐच्छिक तबादलों को भी मंजूरी दी गई है. शिक्षा विभाग में भी दो विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार बदले गए हैं.
IPS Transfer: बिहार सरकार के गृह विभाग ने 14 आईपीएस अधिकारियों और कई बिहार पुलिस सेवा के अफसरों का तबादला कर दिया है. जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है. कटिहार के एसपी वैभव शर्मा को अब सीआईडी पटना का एसपी बनाया गया है.
विजय कुमार को पुलिस मुख्यालय में एआईजी की जिम्मेदारी
वहीं पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के एसपी मनोज कुमार को बीएमपी-8 का समादेष्टा नियुक्त किया गया है. सारण ग्रामीण के एसपी शिखर चौधरी को कटिहार का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं, विजय कुमार को जमालपुर से स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय में एआईजी (आधुनिकीकरण) की जिम्मेदारी दी गई है.
नवजोत सिमी बनीं कमांडेंट
बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों में भी बदलाव हुआ है. सीआईडी कंट्रोल रूम की एसपी निर्मला कुमारी को बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल, बगहा का समादेष्टा बनाया गया है. मिथिलेश कुमार को इस पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में प्रतीक्षारत रखा गया है. अन्य तबादलों में नवजोत सिमी को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-19, बेगूसराय की कमान दी गई है, जबकि महेंद्र कुमार बसंत्री को गृह रक्षा वाहिनी का समादेष्टा बनाया गया है.
इसके अलावा डुमरांव सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य पद पर शैशव यादव को भेजा गया है. मो. मोहिबुल्लाह अंसारी अब पटना नगर के एसडीपीओ-1 होंगे, जबकि अतुलेश झा को डिहरी, रोहतास का नया एसडीपीओ बनाया गया है.
शिक्षा विभाग में भी बदलाव
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के रजिस्ट्रार पद पर डॉ. रामकृष्ण ठाकुर की नियुक्ति की गई है. वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए रजिस्ट्रार डॉ. प्रणय कुमार गुप्ता बनाए गए हैं.
411 पुलिसकर्मियों के ऐच्छिक तबादले मंजूर
पुलिस मुख्यालय ने 411 पुलिसकर्मियों के ऐच्छिक तबादले को स्वीकृति दी है, जिसमें इंस्पेक्टर, दारोगा, हवलदार, सिपाही और चालक सिपाही शामिल हैं. यह तबादले सेवानिवृत्ति के निकटता के आधार पर किए गए हैं. कुछ स्थानांतरण अनुरोधों को अस्वीकार भी किया गया है. संबंधित आदेश एक जुलाई से प्रभावी होंगे.
Also Read: तेजस्वी के बेटे इराज को आशीर्वाद देने राबड़ी आवास पहुंचे किन्नर, लालू-राबड़ी के सामने खूब किया डांस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










