ePaper

छात्र संघ अध्यक्ष के साथ अभाविप के सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात

Updated at : 31 Mar 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
छात्र संघ अध्यक्ष के साथ अभाविप के सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात

निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष मैथिली मृणालिनी ने उपमुख्यमंत्री से मिलकर पटना विश्वविद्यालय में सहयोग करने का निवेदन किया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पटना विश्वविद्यालय के निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष मैथिली मृणालिनी अभाविप के क्षेत्र संगठन मंत्री याज्ञवलक्य शुक्ला, प्रांत संगठन मंत्री रौशन सिंह साथ ही संयुक्त सचिव के उम्मीदवार रितिक राज, कोषाध्यक्ष के उम्मीदवार ओमजय कुमार के साथ मुलाकात की है. निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष मैथिली मृणालिनी ने उपमुख्यमंत्री से मिलकर पटना विश्वविद्यालय में सहयोग करने का निवेदन किया. साथ-ही-साथ बेहतर विश्वविद्यालय बनाने में बिहार सरकार से सहायता और पटना विश्वविद्यालय के पूर्व गौरव और धरोहर को पुनः स्थापित करने और पटना विश्वविद्यालय को बेहतर संस्थान बनाने को लेकर जहां छात्र शैक्षणिक और व्यक्तिगत रूप से विकसित हो सकें. साथ ही साथ सभी आवश्यक संसाधन प्राप्त हो. इसको लेकर निर्वाचित अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री और बिहार सरकार से सहयोग के लिए निवेदन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन