Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार के इन जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी, तेज हवा के साथ ठनका गिरने का भी अलर्ट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 Sep 2025 7:46 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में आज 30 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही 5 जिलों पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, भोजपुर और सारण में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और ठनका गिरने का भी अलर्ट है.

विज्ञापन

Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार के कुछ जिलों में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. रुक-रुककर बारिश भी हो रही है. आज मौसम विभाग की तरफ से 30 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही 5 जिलों पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, भोजपुर और सारण में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से आज कई जिलों में बिजली चमकने, ठनका गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी जताई गई है. साथ ही राज्य में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश के आसार हैं. कुछ जिलों में बूंदाबांदी या फिर बादल छाया रहेगा. आज खासकर दक्षिण बिहार में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी.

पटना में उमस वाली गर्मी से राहत

मौसम विभाग की माने तो, कल यानी 20 सितंबर के बाद बिहार में भारी बारिश के संकेत फिलहाल नहीं मिल रहे हैं. हालांकि, इसके बाद भी बारिश का दौर अभी जारी रहेगा. 25 सितंबर तक हल्की बारिश का ही पूर्वानुमान है. पटना में मौसम की बात करें तो, फिलहाल बारिश किसी भी इलाके में नहीं हो रही. लेकिन, तापमान में कमी आई, जिससे उमस वाली गर्मी से राहत मिली है.

मौसम में बदलाव की वजह

आईएमडी के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके साथ ही औसत समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है. इसके साथ ही उत्तरी झारखंड में औसत समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण भी है. जिसकी वजह से रुक-रुककर बारिश हो रही है. कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. हालांकि, कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियों के कमजोर पड़ने की संभावना जताई गई है.

Also Read: Bihar Rail Project: समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड का होगा दोहरीकरण, रेलवे से मंजूरी के बाद रुपये आवंटित

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन