Aaj Bihar Ka Mausam: आज बिहार के इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, आंधी-तूफान के साथ ठनका का भी अलर्ट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 16 Sep 2025 7:46 AM
सांकेतिक तस्वीर
Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. आज 11 जिलों में तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही बिजली चमकने और ठनका गिरने की भी संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार के कई जिलों में मानसून इन दिनों एक्टिव है. रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है. इस बीच आज मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है. इस तरह से आंधी-बारिश का सिलसिला अगले तीन से चार दिनों तक चलता रहेगा.
इन जिलों के लिए अलर्ट…
मौसम विभाग ने आज पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही सारण, सिवान, बेगूसराय, किशनगंज, समस्तीपुर और जमुई जिले में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही पटना और गयाजी में भी आज हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की चेतावनी है. आंधी-तूफान के साथ ठनका गिरने का भी अनुमान है.
लोगों से अलर्ट रहने की अपील
इस 11 जिलों के अलावा बाकी के जिलों में भी दिनभर बादल छाए रहने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है. दूसरी तरफ लगातार बिगड़ रहे मौसम को लेकर लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों को अलर्ट रहने और खुले जगह पर नहीं रहने की सलाह दी है.
अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहेगा सिलसिला
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों तक बिहार के अलग-अलग जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी. दरअसल, पूर्वोत्तर बांग्लादेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है. इसके साथ ही मध्य असम के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिससे झमाझम बारिश हो रही है.
पटना में हो रही झमाझम बारिश
पटना में मौसम की बात करें तो, सोमवार को कई हिस्सों में बारिश हुई. इसके साथ ही आज सुबह से ही पटना में बादल छाए हुए हैं. कई जगह झमाझम बारिश भी हुई. आज पूरे दिन इसी तरह मौसम बने रहने की संभावना है. बारिश के कारण पटना के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस वाली गर्मी से लोगों को छुटकारा मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










