ePaper

झगड़ा देखने गये युवक की गोली लगने से गयी जान

Updated at : 07 Jul 2024 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
झगड़ा देखने गये युवक की गोली लगने से गयी जान

बाढ़. भदौर थाना क्षेत्र के शोभाटीका गांव में पड़ोस में हो रहे झगड़े को देखने के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने से युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बाढ़. भदौर थाना क्षेत्र के शोभाटीका गांव में पड़ोस में हो रहे झगड़े को देखने के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने से युवक की मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार नालंदा जिले के बिना थाना अंतर्गत जहां बीघा खरवाड़ा गांव निवासी जितेंद्र चौहान (31 वर्ष) अपने मामा के घर शोभाटीका आया हुआ था. घर के पास पड़ोस में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था. इसी दौरान फायरिंग होने लगी, जिसे देखने के लिए जितेंद्र चौहान छत पर चढ़ा. इसी दौरान उसे गोली लग गयी. गोली जितेन्द्र चौहान के पेट में लगी और वह वहीं गिर गया. परिजन उसे पटना ले गये. जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, पुलिस आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पटना सिटी. शुक्रवार की रात दीदारगंज थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में पड़ोसी युवक ने पड़ोसी को गोली मार कर जख्मी कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपित को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि शुक्रवार की रात आकाश घर के पास खड़ा था. उसी समय नीरज आया और आकाश को टारगेट कर फायरिंग कर दी. फायरिंग में गोली आकाश के चेहरे पर ठुड्डी के पास स्पर्श करते हुए निकल गयी. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश में यह घटना हुई है. गिरफ्तार नीरज के पास से पुलिस ने पिस्तौल, मैग्जीन और फायरिंग का दो खोखा बरामद किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन