कांवरिया से भरी पिकअप को हाइवा ने मारी टक्कर, दो की मौत
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 20 Jul 2025 12:52 AM
patna news: मोकामा. उत्तर प्रदेश के बलिया से देवघर जा रही कांवरियों से भरी पिकअप में मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोर के निकट फोरलेन पर हाइवा ने टक्कर मार दिया.
मोकामा. उत्तर प्रदेश के बलिया से देवघर जा रही कांवरियों से भरी पिकअप में मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोर के निकट फोरलेन पर हाइवा ने टक्कर मार दिया. दुर्घटना में पिकअप पलट गयी और एक महिला कांवरिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. एक पुरुष कांवरिया ने अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया. एक दर्जन से अधिक कांवरिया घायल भी हो गये. मोकामा थाने की पुलिस ने सभी घायलों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया. सभी कांवरिया बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के तेतारपुर के निवासी हैं. घायलों के परिजनों ने बताया कि पिकअप में 26 लोग सवार थे, जिनमें रेखा देवी (45 वर्ष) और हरेन्द्र राजभर (60 वर्ष) की मौत हो गयी. सात लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर पटना रेफर कर दिया गया. वहीं, हाइवा भागने में सफल रहा.
खुसरूपुर: ट्रेन की चपेट में आयी महिला, गयी जान
खुसरूपुर. शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे डाउन लाइन की तरफ से तेज गति से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में एक महिला आ गयी, जिसमें उसकी मौत हो गयी. यह घटना पश्चिम रेल फाटक के पोल संख्या 512/13 के बीच की हुई. महिला बुर्का पहनी हुई थी. समझा जाता है की महिला मुस्लिम परिवार से है. महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बतायी जा रही है. रेल पोस्ट प्रभारी मनोज कुमार शव को अपने कब्जे में लिया. शव की पहचान नहीं हो सकी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










