Patna News : कटिहार का कुख्यात कंकड़बाग में निजी अस्पताल से गिरफ्तार

Published by : SANJAY KUMAR SING Updated At : 05 May 2025 1:50 AM

विज्ञापन

कंकड़बाग के एक निजी अस्पताल में छापेमारी कर एसटीएफ ने कटिहार के एक कुख्यात अपराधी काे गिरफ्तार कर लिया. पहली बार वह नर्तकी की हत्या कर सुर्खियों में आया था

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : कंकड़बाग थाना इलाके में छापेमारी कर एसटीएफ ने कटिहार के कुख्यात अपराधी रणवीर यादव उर्फ कारेलाल यादव उर्फ करका काे गिरफ्तार कर लिया. कारेलाल कटिहार जिले के कुरसेला थाना के खेरिया, यादव टाेली का रहने वाला है. वह कुरसेला प्रखंड के पूर्व प्रमुख का पति है. कटिहार में कई संगीन वारदाताें काे करने के बाद वह वहां से भागकर कंकड़बाग आ गया और यहीं छिपकर रह रहा था. कंकड़बाग थाना इलाके के सांईं अस्पताल में वह इलाज करा रहा था. इसी बीच एसटीएफ ने अस्पताल में छापेमारी कर दी. सांईं अस्पताल में इलाज करा रहा है. उसके बाद एसटीएफ सादी वर्दी में अस्पताल गयी. उसके बारे में अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ की गयी. फिर उसे अस्पताल में इलाज कराने के दाैरान ही गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस से कई बार भिड़ चुका है कारेलाल

कारेलाल यादव की गिनती कटिहार के कुख्यात अपराधियाें में हाेती है. गिरफ्तारी करने के दाैरान स्थानीय पुलिस से कई बार भिड़ंत हाे चुकी है. सूत्राें के अनुसार, उस पर कटिहार के कुरसेला थाने में हत्या, रंगदारी व आर्म्स एक्ट के 14 केस दर्ज हैं. 18 मार्च काे उसने कुरसेला थाना इलाके में जुलाे यादव की हत्या कर दी और वहां से भागकर कंकड़बाग में आकर रहने लगा. गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने पूछताछ के बाद उसे कटिहार पुलिस के हवाले कर दिया.

पहली बार नर्तकी की हत्या कर आया था सुर्खियों में

अपराध की दुनिया में कारे यादव लगभग डेढ़ दशक से लगातार सुर्खियों में बना रहा. स्थानीय लोगों ने बताया कि पहली बार रंगरा थाना क्षेत्र के सधवा गांव में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान एक नर्तकी की गोली मार कर हत्या करने के मामले में उसका नाम आया.उसके बाद कुरसेला स्थित एक मक्का कंपनी का प्रबंधन देखने वाले एक अधिकारी के अपहरण में भी उसका नाम आया. इसके अलावा रेलवे अधिकारी को धमकाने आदि के आरोप भी लगते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR SING

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन