ePaper

सुप्रीम कोर्ट से बिहार की शराब कंपनियों को बड़ी राहत, पढ़ें

Updated at : 29 May 2017 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट से बिहार की शराब कंपनियों को बड़ी राहत, पढ़ें

पटना / दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बिहार की शराब निर्माता कंपनियों को अपने शराब के मौजूदा स्टाक का 31 जुलाई तक राज्य के बाहर निस्तारण करने की आज अनुमति प्रदान कर दी. न्यायमूर्ति ए के सिकरी की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन पीठ ने कंफेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहल बेवेरेज कंपनीज की दलीलें सुनने के बाद उन्हें यह […]

विज्ञापन

पटना / दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बिहार की शराब निर्माता कंपनियों को अपने शराब के मौजूदा स्टाक का 31 जुलाई तक राज्य के बाहर निस्तारण करने की आज अनुमति प्रदान कर दी. न्यायमूर्ति ए के सिकरी की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन पीठ ने कंफेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहल बेवेरेज कंपनीज की दलीलें सुनने के बाद उन्हें यह अनुमति प्रदान की. नीतीश कुमार सरकार ने राज्य में एक अप्रैल, 2016 से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है.

शराब निर्माता कंपनियों के संगठन का पीठ के समक्ष कहना था कि राज्य में शराब की बिक्री पर लगाये गये प्रतिबंध से बहुत अधिक वित्तीय नुकसान उठाना पड रहा है. उसका यह भी कहना था कि इन कंपनियों का मौजूदा स्टॉक करीब दो सौ करोड रुपये का है और इन कंपनियों को दूसरे राज्यों में इसके निस्तारण की अनुमति दी जानी चाहिए जहां इस पर प्रतिबंध नहीं है. न्यायालय ने कंफेडरेशन की दलीलों से सहमति व्यक्त करते हुए उसे 31 जुलाई तक अपने मौजूदा स्टॉक का निस्तारण करने की अनुमति दे दी.

यह भी पढ़ें-
बिहार : शराबबंदी अभियान के तहत 54,557 लीटर शराब जब्त, 1309 गिरफ्तार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन