बिहार की शराब कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 31 जुलाई तक निबटा सकेंगी स्टॉक

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने बिहार की शराब निर्माता कंपनियों को अपने शराब के मौजूदा स्टाॅक का 31 जुलाई तक राज्य के बाहर निस्तारण करने की आज अनुमति प्रदान कर दी. न्यायमूर्ति एके सिकरी की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन पीठ ने कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहल बेवेरेज कंपनीज की दलीलें सुनने के बाद उन्हेंयह अनुमति प्रदान […]
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने बिहार की शराब निर्माता कंपनियों को अपने शराब के मौजूदा स्टाॅक का 31 जुलाई तक राज्य के बाहर निस्तारण करने की आज अनुमति प्रदान कर दी. न्यायमूर्ति एके सिकरी की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन पीठ ने कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहल बेवेरेज कंपनीज की दलीलें सुनने के बाद उन्हेंयह अनुमति प्रदान की.
बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने राज्य में एक अप्रैल, 2016 से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है. शराब निर्माता कंपनियों के संगठन का पीठ के समक्ष कहना था कि राज्य में शराब की बिक्री पर लगाये गये प्रतिबंध से बहुत अधिक वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है. उसका यह भी कहना था कि इन कंपनियों का मौजूदा स्टाॅक करीब दो सौ करोड़ रुपए का है और इन कंपनियों को दूसरे राज्यों में इसके निस्तारण की अनुमति दी जानी चाहिए जहां इस पर प्रतिबंध नहीं है.
न्यायालय ने कन्फेडरेशन की दलीलों से सहमतिव्यक्त करतेहुए उसे 31 जुलाई तक अपने मौजूदा स्टॉक का निस्तारण करने की अनुमति दे दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




