छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपित IAS एसएम राजू की गिरफ्तारी पर पटना हाइकोर्ट ने लगायी रोक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2017 2:31 PM
पटना : बिहार में हुए एसी एसटी छात्रवृत्ति घोटाले में आरोपित बनाये गये वरिष्ठ आइएएस अधिकारी एसएम राजू की गिरफ्तारी पर पटना हाइकोर्ट ने आज रोक लगा दी. पटना हाइकोर्ट ने मामले में निचली अदालत से केस डायरी की मांग की है. एसएम राजू की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए […]
पटना : बिहार में हुए एसी एसटी छात्रवृत्ति घोटाले में आरोपित बनाये गये वरिष्ठ आइएएस अधिकारी एसएम राजू की गिरफ्तारी पर पटना हाइकोर्ट ने आज रोक लगा दी. पटना हाइकोर्ट ने मामले में निचली अदालत से केस डायरी की मांग की है. एसएम राजू की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. ज्ञात हो कि एससी एसटी घोटाला मामले में एसएम राजू सहित सोलह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें और भी कल्याण पदाधिकारी और अन्य संस्थानों के पदाधिकारी शामिल हैं. एसएम राजू पर आरोप है कि उन्होंने अपने तत्कालीन पद का दुरुपयोग करते हुए करोड़ों रुपये की बंदरबांट की थी.
सभी लोगों पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. यह मामला 2013-14 के एससी एसटी प्रवेशिकोत्तर परीक्षा से जुड़ा हुआ है. मामले की जांच निगरानी विभाग ने की थी. जांच पर अनियमितता की बात सामने आयी थी.
यह भी पढ़ें-
बिहार में सामने आया छात्रवृति घोटाला, विधान परिषद में उठा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










