ePaper

आज धूल भरी आंधी के साथ कुछ ऐसा रहेगा बिहार का मौसम, जानें

Updated at : 15 May 2017 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
आज धूल भरी आंधी के साथ कुछ ऐसा रहेगा बिहार का मौसम, जानें

पटना: बिहार मेंआज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना के साथकल गया जिले में सबसे अधिक 42.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग नेआज भी पटना एवं गया में आंशिक तौर पर बादल छाये रहनेकेसाथ गरज के साथ छींटे पड़ने अथवा धूल भरी आंधी आने तथा पूर्णिया एवं भागलपुर में आंशिक […]

विज्ञापन

पटना: बिहार मेंआज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना के साथकल गया जिले में सबसे अधिक 42.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग नेआज भी पटना एवं गया में आंशिक तौर पर बादल छाये रहनेकेसाथ गरज के साथ छींटे पड़ने अथवा धूल भरी आंधी आने तथा पूर्णिया एवं भागलपुर में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने सहित वर्षा, गरज के साथ छींटे पडने अथवा धूल भरी आंधी आने की संभावना जतायी है.

मौसम का हाल

मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिकरविवारको बिहार की राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. गया जिला में अधिक तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. भागलपुर जिले में अधिक तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. पूर्णिया जिले में अधिक तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

सीमांचल में मौसम का प्रभाव

पूर्णिया जिला मेंरविवार सुबह 8.30 बजे तक 47.3 मिमी बारिश होने के साथ पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के उत्तर-पूर्वी इलाके में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई जबकि बाकी अन्य स्थानों पर आम तौर पर मौसम शुष्क रहा. प्रदेश के भागलपुर, कटिहार और सीतामढ़ी जिलों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह आये चक्रवाती तूफान के दौरान वज्रपात सहित अन्य प्राकृतिक आपदा में सात लोगों की मौत और चार अन्य के घायल हो गये.

यह भी पढ़ें-
अगले 24 घंटे कैसा रहेगा बिहार का मौसम, जानें

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन