ePaper

भोजपुरी कोकिला शारदा सिन्हा की शादी की आज सालगिरह, साझा किया यह वीडियो

Updated at : 08 May 2017 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
भोजपुरी कोकिला शारदा सिन्हा की शादी की आज सालगिरह, साझा किया यह वीडियो

पटना : प्रख्यात गायिका शारदा सिन्हा की शादी की आज सालगिरह है. आज उनके विवाह के 47 साल पूरे हो गये. इस मौके पर उन्होंने एक संक्षिप्त पर गहरा फेसबुक पोस्ट लिखा है. शारदा सिन्हा ने लिखा है – 47 साल हो चले सिन्हा साहब और मैं दुख, परेशानी, खुशी और जलसे साथ-साथ सब ले […]

विज्ञापन



पटना : प्रख्यात गायिका शारदा सिन्हा की शादी की आज सालगिरह है. आज उनके विवाह के 47 साल पूरे हो गये. इस मौके पर उन्होंने एक संक्षिप्त पर गहरा फेसबुक पोस्ट लिखा है. शारदा सिन्हा ने लिखा है – 47 साल हो चले सिन्हा साहब और मैं दुख, परेशानी, खुशी और जलसे साथ-साथ सब ले कर चले. आज भी एक जरूरी मीटिंग के लिए हम दोनों को बाहर निकलना था, लेकिन जल्दबाजी में भी एक अनमोल पल समेटते चले. और, इन खुशियों को जीवंत रखने में वंदना भारद्वाज और अंशुमान सिन्हा ने अपनी अदृश्य भूमिका निभाते हैं. इन बच्चों को ढेर सारा प्यार और आशीष.

शारदा सिन्हा ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे और उनके पति एक-दूसरे को माला पहनाते दिख रहे हैं, जबकि वीडियो में उन्हें गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं भी दी जा रही हैं.

एक अक्तूबर 1952 को जन्मीं शारदा सिन्हा प्रसिद्ध लोकगायिका हैं. भोजपुरी, मैथिली, वज्जिका व हिंदी में उन्होंने अनेकों गीत गाये हैं. दुल्हिन, पीरितिया, मेंहदी जैसे उनके कैसेट खूब बिके. उन्होंने मैंने प्यार किया व हम आपके हैं कौन जैसी फिल्मों के लिए भी गीत गाये. बिहार, उत्तरप्रदेश व झारखंड में तो हर घर में उनका नाम जान-पहचाना है और लोगों के बीच उनके गाने बेहद लोकप्रिय हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन