टीकाकरण में बिहार-झारखंड से पीछे गुजरात : सर्वे

Updated:
विज्ञापन
टीकाकरण में बिहार-झारखंड से पीछे गुजरात : सर्वे

नयी दिल्ली : गुजरात औद्योगिक तौर पर समृद्ध माना जाता है, लेकिन सबसे कम टीकाकृत बच्चे वहीं है. यह देश का चाैथा सबसे अमीर राज्य है, लेकिन यहां की टीकाकरण दर बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से भी कम है. गुजरात में टीकाकृत बच्चों की दर सिर्फ 50.4 फीसदी है, जबकि राष्ट्रीय औसत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : गुजरात औद्योगिक तौर पर समृद्ध माना जाता है, लेकिन सबसे कम टीकाकृत बच्चे वहीं है. यह देश का चाैथा सबसे अमीर राज्य है, लेकिन यहां की टीकाकरण दर बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से भी कम है. गुजरात में टीकाकृत बच्चों की दर सिर्फ 50.4 फीसदी है, जबकि राष्ट्रीय औसत 62 फीसदी है. गुजरात में एक दशक में टीकाकरण की दर में 11.5 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है, फिर भी यह राष्ट्रीय औसत से 11.6 फीसदी पीछे है.

यह नतीजा नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के 1991 से 2015-16 के आंकड़ों का विश्लेषण कर इंडिया स्पेंड ने निकाला है. इंडिया स्पेंड के अनुसार गुजरात में 2005 में टीकाकरण की दर 45.2 फीसदी थी, जो उस समय के राष्ट्रीय औसत 43.6 फीसदी से बेहतर थी. हाल तक बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड और असम टीकाकरण के मामले में काफी पीछे थे, लेकिन अब वे गुजरात से आगे हैं.

भारत में हर साल पांच लाख बच्चे टीकाकरण के अभाव में विभिन्न रोगों के कारण दो साल की उम्र में ही मर जाते हैं. पिछले दस साल में भारत में टीकाकरण दर में 40 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी. 2005 में यह दर 43.5 फीसदी थी, जो अब बढ़ कर 62 फीसदी हो गयी है. टीकाकरण में इस बढ़ोत्तरी की वजह उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और राजस्थान हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन