मोदी व योगी अच्छा काम कर रहे हैं : शत्रुघ्न सिन्हा

पटना : जानेमाने सिने अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का सुर अब अपनी पार्टी के प्रति बदल गया है. वे हमेशा पार्टी पर तंज कसने वाले और चुटकी लेने वाले बयानों को लेकर चर्चा में रहते थे. अब उन्होंने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों अच्छा काम […]
पटना : जानेमाने सिने अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का सुर अब अपनी पार्टी के प्रति बदल गया है. वे हमेशा पार्टी पर तंज कसने वाले और चुटकी लेने वाले बयानों को लेकर चर्चा में रहते थे. अब उन्होंने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों अच्छा काम कर रहे हैं. जनता उनके द्वारा किये जा रहे काम से खुश हैं. इसके पहले उन्होंने वाराणसी में लगातार दो दिन प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर उन पर तंज कसा था.
इससे पूर्व भी शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी नेतृत्व को लेकर सवाल खड़े करते रहे हैं. हाल में यूपी चुनाव में अपने नाम को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं पाकर शॉटगन ने एक बयान दिया था. बिहारी बाबू गाहे-बगाहे पीएम मोदी और पार्टी के अन्य नेताओं को लेकर बयानबाजी करते रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




