ePaper

शराब कंपनियों को राहत नहीं, SC ने बिहार में लाइसेंस के लिये नहीं दी इजाजत

Updated at : 21 Mar 2017 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
शराब कंपनियों को राहत नहीं, SC ने बिहार में लाइसेंस के लिये नहीं दी इजाजत

पटना : सुप्रीम कोर्ट ने आज बिहार में शराब का कारोबार करने वाली चार कंपनियों के लाइसेंस को रिन्यू करने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चार शराब की कंपनियों द्वारा दायर की गयी याचिका पर सुनवाई की लेकिन कंपनियों के लाइसेंस को विस्तार देने से मना कर दिया. सुप्रीम कोर्ट […]

विज्ञापन

पटना : सुप्रीम कोर्ट ने आज बिहार में शराब का कारोबार करने वाली चार कंपनियों के लाइसेंस को रिन्यू करने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चार शराब की कंपनियों द्वारा दायर की गयी याचिका पर सुनवाई की लेकिन कंपनियों के लाइसेंस को विस्तार देने से मना कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाइकोर्ट को आदेश दिया है कि इस मामले में बेंच गठित कर10 मई के भीतर सुनवाई कर फैसला करें. कोर्ट के इस फैसले का बिहार सरकार ने भी स्वागत किया है. मालूम हो कि शराब की चार कंपनियों ने बिहार में लाइसेंस को रिन्यू करने के लिये सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और अपने लाइसेंस को विस्तारित करने की याचिका दायर की थी. बिहार सरकार ने इस साल जनवरी में सुप्रीम कोर्ट में पटना हाइकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी और चारों शराब कंपनियों के लाइसेंस पर रोक लगाने की मांग की थी.

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी मामले मेंराज्य सरकार को राहत देते हुए हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी थी जिसमें कोर्ट ने राज्य सरकार के शराबबंदी कानून को गैरकानूनी करार दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन