ePaper

रघुवंश बाबू का बयान फूहड़, बयानबाजी से बचें : राबड़ी

Updated at : 16 Mar 2017 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
रघुवंश बाबू का बयान फूहड़, बयानबाजी से बचें : राबड़ी

पटना : महागंठबंधन में आये दिन हो रही बयानबाजी सेबिहार का सबसे बड़ी सियासी परिवार लालू परिवार खिन्न है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने ही दल के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को बयानबाजी से बचने की सलाह दी है. उन्होंने उनके गरदा छोड़ा देंगे वाले बयान को फूहड़ बताया है. उन्होंने महागंठबंधन के […]

विज्ञापन
पटना : महागंठबंधन में आये दिन हो रही बयानबाजी सेबिहार का सबसे बड़ी सियासी परिवार लालू परिवार खिन्न है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने ही दल के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को बयानबाजी से बचने की सलाह दी है. उन्होंने उनके गरदा छोड़ा देंगे वाले बयान को फूहड़ बताया है.
उन्होंने महागंठबंधन के अन्य दलों के नेताओं को सलाह दी है कि वे लोग भी बयानबाजी से बचें. इससे महागंठबंधन कमजोर होगा. इधर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसे बयान से आरजेडी को नहीं बीजेपी को फायदा हो रहा है. उन्होंने कहा कि अगर रघुवंश प्रसाद अपने बयानबाजी से नहीं बाज आयेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पार्टी सुप्रीमो से कहा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन