SRH vs LSG: खुल गया LSG की जीत का खाता, ऋषभ पंत ने खेली कप्तानी पारी

Updated at : 05 Apr 2026 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
मैच के दौरान शॉट लगाते LSG के कप्तान ऋषभ पंत

मैच के दौरान शॉट लगाते LSG के कप्तान ऋषभ पंत

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद पर 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. ऋषभ पंत ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को IPL 2026 में पहली जीत दिलाई. पंत तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और 68 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी.

विज्ञापन

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की. इस जीत में कप्तान ऋषभ पंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पंत ने कप्तानी पारी खेली और 50 गेंद पर नाबाद 68 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी. इससे पहले गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर लखनऊ ने सनराइजर्स को 156 के स्कोर पर रोक दिया. लखनऊ को भी कई झटके लगे, लेकिन अंत में टीम ने 20वें ओवर में जीत दर्ज की. लखनऊ के ओपनर एडन मारक्रम ने भी 27 गेंद पर 45 रनों की पारी खेली.

मैच फिनिश करने के बाद लौटे पंत

157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ को चौथे ओवर में पहला झटका लगा, जब मिचेल मार्श आउट हुए. इसके बाद पंत के साथ मिलकर मारक्रम ने टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया. मारक्रम 10वें ओवर में आउट हुए, उस समय टीम का स्कोर 77 रन था. 13वें और 14वें ओवर में लखनऊ को दो और झटके लगे, जब आयुष बदोनी और निकोलस पूरन सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद एक और विकेट अब्दुल समद के रूप में 18वें ओवर में गिरा. फिर पंत ने मैच फिनिश करने का फैसला किया और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही मैदान छोड़ा.

156 के स्कोर पर सिमटी सनराइजर्स

टॉप ऑर्डर के लड़खड़ाने के बावजूद नीतीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने संकटमोचक की भूमिका निभाई और अपनी टीम को 156 के स्कोर तक पहुंचाया. मोहम्मद शमी ने दोनों ओपनरों को जल्दी की पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. शमी की अगुवाई में गेंदबाजों ने एसआरएच को 8 ओवर में 29 रन पर 4 विकेट पर ला दिया था. रेड्डी (33 गेंदों में 56 रन) और क्लासेन (41 गेंदों में 62 रन) की बदौलत एसआरएच ने 20 ओवर में 156 रन पर 9 विकेट बनाए. शुरू में शमी ने पहले ही ओवर में खतरनाक अभिषेक शर्मा को दो गेंदों पर शून्य पर आउट कर दिया.

प्रिंस यादव ने की कमाल की गेंदबाजी

घरेलू टीम की मुश्किलें कम नहीं हुईं, क्योंकि ट्रैविस हेड (7 रन) कुछ ही देर बाद आउट हो गए. इसके बाद स्टैंड इन कप्तान ईशान किशन (1 रन) भी प्रिंस यादव (4 ओवर में 2/34) की शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. पावरप्ले खत्म होते-होते एसआरएच का स्कोर 22/3 था, जो जल्द ही 26/4 हो गया जब लियाम लिविंगस्टोन (14 रन) को दिग्वेश राठी (4 ओवर में 1/46) की गेंद पर डाइव लगाते हुए ऋषभ पंत ने शानदार कैच पकड़ा. 10 ओवर में सनराइजर्स ने 4 विकेट गंवा दिए और केवल 35 रन ही बना सकी. बाकी के 100 से ज्यादा रन आखिरी 10 ओवर में बने.

ये भी पढ़ें…

वह कप्तान बनने के लायक नहीं, टॉस के बाद पंत ने क्या किया कि भड़क गए माइकल वॉन

मोहम्मद शमी को छोड़कर पछता रहा SRH, लखनऊ में शामिल होते ही बन गए खूंखार

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola