जीरो पर आउट हुए अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा और संजू सैमसन की अनवांटेड लिस्ट में शामिल

Updated at : 05 Apr 2026 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
जीरो पर आउट होकर बाहर जाते अभिषेक शर्मा

जीरो पर आउट होकर बाहर जाते अभिषेक शर्मा

SRH vs LSG: IPL 2026 में लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हो गए. 2026 में टी20 में यह छठी बार है जब अभिषेक जीरो पर आउट हुए. इसके साथ ही वह रोहित शर्मा और संजू सैमसन की उस अनवांटेड लिस्ट में शामिल हो गए, जिसमें ये अधिक बार खिलाड़ी जीरो पर आउट हुए हैं.

विज्ञापन

SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद के ओपन बैटर अभिषेक शर्मा रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में शून्य पर आउट हो गए. अनुभवी मोहम्मद शमी ने उन्हें पहले ही ओवर में पवेलियन भेज दिया. अभिषेक का खराब फॉर्म जारी रहा और वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा और संजू सैमसन के साथ शामिल हो गए हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एलएसजी के खिलाफ मैच के दौरान, अभिषेक मोहम्मद शमी की दो गेंदों पर शून्य पर आउट हुए.

इस साल छठी बार शून्य पर आउट हुए अभिषेक

टी20 में 2026 में यह उनका छठा शून्य था, जिससे उन्होंने रोहित (2018 में छह शून्य) और सैमसन (2024 में छह शून्य) के साथ एक कैलेंडर वर्ष में टी20 में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा संयुक्त रूप से सबसे अधिक शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड बराबर कर लिया. अभिषेक ने आईपीएल 2026 में अच्छी शुरुआत नहीं की है, उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ 55 रन बनाए हैं, जिनमें से 48 रन पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ आए थे. विश्व के नंबर एक बल्लेबाज का टी20 वर्ल्ड कप प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा.

वीडियो नीचे देखें…

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने आठ पारियों में केवल 141 रन बनाए, जिनका औसत 17.62 रहा और स्ट्राइक रेट 158 से अधिक था. उन्होंने दो अर्धशतक लगाए, जिनमें से एक फाइनल में आया था. टूर्नामेंट की शुरुआत में वे लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट हुए थे. अभिषेक के लिए यह साल काफी निराशाजनक रहा है, जिन्होंने 16 टी20 पारियों में 25.20 के औसत और 195 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 378 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक और 84 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है. अभिषेक अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और अधिकतर मौकों पर वह बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में ही आउट हुए हैं.

सनराइजर्स के बैटर हुए फेल

हैदराबाद में रविवार को खेले जा रहे मुकाबले में अभिषेक और ट्रैविस हेड के जल्दी आउट होने के बाद सनराइजर्स की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई. जल्द ही ईशान किशन और लियाम लिविंगस्टोन के आउट होने के बाद 10 ओवर में 35/4 पर सिमट गई. मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने टीम को संभाला और किसी प्रकार सनराइजर्स 150 के स्कोर को पार कई पाई लखनऊ को जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य मिला.

ये भी पढ़ें…

वह कप्तान बनने के लायक नहीं, टॉस के बाद पंत ने क्या किया कि भड़क गए माइकल वॉन

मोहम्मद शमी को छोड़कर पछता रहा SRH, लखनऊ में शामिल होते ही बन गए खूंखार

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola