बोले नीतीश, सड़क के किनारे बिकेगा नीरा लगेगी गुड़ बनाने की फैक्टरी

पटना :बिहारमें राज्य सरकार सड़क किनारे नीरा बेचवायेगी. इसके लिए नीरा को ठंडा करने वाले बर्तन और मशीन लगायी जायेगी. इससे जो नीरा बच जायेगा, उसका गुड़ या फिर अन्य खाद्य पदार्थ बनाये जायेंगे. चार जगहों पर गुड़ बनाने की फैक्टरी खोली जायेगी. इसकी घोषणा रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की. श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल […]
पटना :बिहारमें राज्य सरकार सड़क किनारे नीरा बेचवायेगी. इसके लिए नीरा को ठंडा करने वाले बर्तन और मशीन लगायी जायेगी. इससे जो नीरा बच जायेगा, उसका गुड़ या फिर अन्य खाद्य पदार्थ बनाये जायेंगे. चार जगहों पर गुड़ बनाने की फैक्टरी खोली जायेगी. इसकी घोषणा रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की.
श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 640वीं जयंती पर आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि नीरा को सूर्योदय के पहले उतारा जायेगा और उसे लोगों को दिया जा सकेगा. नीरा से बनने वाले गुड़ व अन्य खाद्य पदार्थ बनाने के लिए लोगों को ट्रेनिंग भी करायी जा रही है. इस गुड़ को हल्के डायबिटिज के मरीज भी खा सकेंगे. वैशाख से पहले इसकी शुरुआत कर दी जायेगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग इस समाज के लोगों को भ्रमित कर रहे थे कि रोजगार बंद हो जायेगा. हमलोग रोजगार क्यों बंद करेंगे? नीरा से लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले साल सरकार ने शराबबंदी की और उसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शराबबंदी को साहसिक कदम बताया है. क्यों नहीं वे इसे भाजपा शासित राज्यों में लागू कर देते हैं. अब शराबबंदी की मांग सभी जगह होने लगी है. चाहे उत्तर, दक्षिण, पूरब या पश्चिम हो, हर जगह इसकी आवाज उठ रही है. समाज नशा से आगे निकलता चाहता है और जरूर निकलेगा. जो काम बिहार से शुरू हुआ है, आज न कल उसे पूरे देश को अपनाना होगा. इसमें कोई शक नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




