चारा घोटाला में लालू प्रसाद यादव की भूमिका पर 28 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

पटना : बिहार के चर्चित चारा घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा पर चल रहे अलग-अलग मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में 28 फरवरी को सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को चारा घोटाला के एक मामले में इन दोनों प्रमुख नेताओं की भूमिका को लेकर एक याचिका […]
पटना : बिहार के चर्चित चारा घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा पर चल रहे अलग-अलग मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में 28 फरवरी को सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को चारा घोटाला के एक मामले में इन दोनों प्रमुख नेताओं की भूमिका को लेकर एक याचिका पर सुनवाई की और याचिका को स्वीकार कर लिया. सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में 28 फरवरी से सुनवाई करेगा.
लालू प्रसाद यादव कीओर से इस मामलेमेंकुछधाराएं हटाने की मांग की गयी है. लालू प्रसाद यादव के वकील राम जेठमलानी ने कहा है कि सभीमामलोंमें आरोप एकजैसेहैं,इसलिए मामले को लेकर दर्ज किए गए अलग-अलग केसों को सुनने की जरूरत नहीं है. सभी की सुनवाई एक साथ की जा सकतीहै.
वहीं, सीबीआइ की ओर से रंजीत कुमार ने कहा है कि लालू प्रसाद पर छह अलग-अलग केस हैं, जिनमें एक मामले में वे दोषी करार दिये गये हैं और अन्य मामले हाइकोर्ट में लंबित हैं. सभी मामलों की टाइमिंग, रिश्वत की राशि व लेन-देन अलग-अलग है, इसलिए उन्हें एक जैसा नहीं देखा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




