पंजाब में कई जगह सम्मानित हुए नीतीश

पटना : गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व पर पटना में किये गये बेहतरीन प्रबंध के लिए रविवार को पंजाब में विभिन्न जगहों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नागरिक अभिनंदन किया गया. सीएम नीतीश पंजाब के पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल के आश्रम गये, जहां उन्हें सम्मानित किया गया. उन्हें गुरुद्वारा श्री बेर साहेब […]
पटना : गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व पर पटना में किये गये बेहतरीन प्रबंध के लिए रविवार को पंजाब में विभिन्न जगहों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नागरिक अभिनंदन किया गया. सीएम नीतीश पंजाब के पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल के आश्रम गये, जहां उन्हें सम्मानित किया गया. उन्हें गुरुद्वारा श्री बेर साहेब में सिरोपा भेंट किया गया. शाम में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी उन्हें सम्मानित किया गया.
मुख्यमंत्री पवित्र काली बेंई में संत सीचेवाल के साथ विशेष नाव में सवार होकर निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी पहुंचे. वहां फौजी गुरदेव सिंह के नेतृत्व में काली बेंई के बहाव के मूल स्थान धनौया के पर्यावरण प्रेमियों सतनाम सिंह धनौया, नंबरदार मंजीत सिंह, रेशम सिंह, सर्बजीत सिंह और रणदीप सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




