समय पर पूरा हो ग्रामीण विद्युतीकरण
Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा की, दिये कई निर्देश पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि तय समय के भीतर मुख्यमंत्री विद्युत संबंधित निश्चय योजना और ग्रामीण विद्युतीकरण का काम पूरा होना चाहिए. समीक्षा बैठक में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और मुख्य […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा की, दिये कई निर्देश
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि तय समय के भीतर मुख्यमंत्री विद्युत संबंधित निश्चय योजना और ग्रामीण विद्युतीकरण का काम पूरा होना चाहिए. समीक्षा बैठक में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री को ग्रामीण विद्युतीकरण और हर घर बिजली लगातार योजना की प्रगति की जानकारी दी गयी. मुख्यमंत्री ने लंबित और चल रही परियोजनाओं की अद्यतन जानकारी ली और काम में तेजी लाने का निर्देश दिया.
मुख्यमंत्री ने रिन्युबल
इनर्जी पॉलिसी तथा सोलर रूफ टॉप स्कीम की जानकारी ली. बैठक में बताया गया कि राज्य में सोलर से 500 मेगावाट बिजली उत्पादन की योजना है. कजरा में 250 मेगावाट का प्लांट लगाने की योजना है. सरकारी भवनों में सोलर रूफ टॉप लगाया जा रहा है.इस स्कीम का प्रचार-प्रसार कियाजा रहा है. अधिक से अधिक सोलर इनर्जी का उपयोग हो इसका प्रयास हो रहा है.
बैठक में ये हुए शािमल
बैठक में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चंद्रा, मनीष कुमार साउथ बिहार बिजली वितरण कंपनी के एमडी आर लक्ष्मणन, नाॅर्थ बिहार बिजली वितरण कंपनी के एमडी संदीप पुडकलकत्ती मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




