रांची की बेटी स्वाति लकड़ा बनी तेलंगाना की डीजी, रचा इतिहास

स्वाति लकड़ा बनी तेलंगाना की डीजी (इमेज- X@SwatiLakra_IPS)
Ranchi News: रांची की बेटी और तेलंगाना कैडर की आईपीएस स्वाति लकड़ा ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए डीजी रैंक तक पहुंचकर नया इतिहास रचा है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली तेलंगाना कैडर की आइपीएस स्वाति लकड़ा को डीजी रैंक में पदोन्नति मिली है. 1995 वैच की आइपीएस स्वाति लकड़ा डीजी रैंक तक पहुंचने वाली अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय से आने वाली देश की संभवतः पहली महिला अधिकारी हैं. आइपीएस स्वाति लकड़ा ने तेलंगाना में डायरेक्टर जनरल ऑफ स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स के पद पर योगदान दिया है.
रांची से दिल्ली तक की शैक्षणिक यात्रा
स्वाति लकड़ा ने 10वीं तक की पढ़ाई लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, रांची और 12वीं डीएवी (अब जेवीएम) श्यामली से पूरी क है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वीमेन से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया.
परिवार और प्रशासनिक पृष्ठभूमि
स्वाति लकड़ा के पिता साउथ ईस्टर्न रेलवे में सिविल इंजीनियर रहे हैं. उनके पति बेनहूर महेश दत्त एक्का भी तेलंगाना कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं.
फर्ज निभाने में ही मिलती है संतुष्टि – स्वाति लकड़ा
प्रभात खबर से बातचीत में स्वाति लकड़ा ने कहा कि अपने 20 साल के करियर में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन मेहनत और लगन से किया गया काम हमेशा सफलता दिलाता है. उन्होंने तेलंगाना में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई अभियान चलाए. अपने फर्ज को निभाते हुए उन्हें संतुष्टि मिली. उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है. एक बार सफलता प्राप्त करने के बाद कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहना चाहिए. यही सच्ची संतुष्टि प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि रांची उनकी जन्मस्थली है और उनका ससुराल भी रांची में ही है. वह हमेशा आती-जाती रहती है. राज्य और यहां के लोगों से उनका हमेशा जुड़ाव बना रहा है.
Called on the Hon'ble Chief Minister of Telangana, Sri A Revanth Reddy garu on my promotion in the rank of Director General of Police (DGP)@DGTSPF pic.twitter.com/r3lyZLAMNi
— Swati Lakra (@SwatiLakra_IPS) April 25, 2026
यह भी पढ़ें: देवघर प्रीमियर लीग-13 फाइनल: ब्लैक रॉयल्स का जलवा, पिंक पैंथर को हराकर जीता खिताब
यह भी पढ़ें: टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से की मुलाकात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










